जाको राखे साईयां…जब बारिश में पेड़ गिरा और बाल-बाल बचे दो डेलिवरी ब्वॉय

Jako Rakhe Saiyan : Twitter पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिर जाता है. इत्तफाक से उसके बगल में ही एक डेलिवरी ब्यॉय अपना वाहन पार्क कर रहा था और उसे गिरने के चंद सेकंड पहले ही वह फुटपाथ की तरफ बढ़ा था. रोड पर और भी […]

Jako Rakhe Saiyan : Twitter पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिर जाता है. इत्तफाक से उसके बगल में ही एक डेलिवरी ब्यॉय अपना वाहन पार्क कर रहा था और उसे गिरने के चंद सेकंड पहले ही वह फुटपाथ की तरफ बढ़ा था. रोड पर और भी गाड़ियां पार्क हैं और ट्रैफिक सामान्य गति से चल रहा है.

करिश्मा तब हुआ जब उस डेलिवरी ब्वॉय के ठीक बगल में उसका एक और साथी भी अपना स्कूटर पार्क कर वहीं खड़ा था. पेड़ गिरा लेकिन वह भी बच गया. क्योंकि वह पेड़ की दो शाखों के बीच में आ गया था. इससे वह भी बाल-बाल बच गया. हालांकि उसके स्कूटर को नुकसान पहुंचा है. यह नजारा देखकर वह खुद और आसपास के राहगीर सहम गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >