गिरिडीह बार एसोसिएशन चुनाव के नतीजे आज आयेंगे, 48 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

मतदान के शुरू होने के साथ ही अधिवक्ता संघ भवन में गहमागहमी का माहौल भी है. सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए देखे जा रहे हैं.

गिरिडीह जिला अधिवक्ता संघ भवन में बार एसोसिएशन के अलग अलग पदों  के लिए चुनाव शुरू हो गया है. सुबह 9 बजे से मतदान ऑब्जर्वर व मतदान पदाधिकारियों की मौजूदगी में शुरू है. मतदान के शुरू होने के साथ ही अधिवक्ता संघ भवन में गहमागहमी का माहौल भी है. सभी प्रत्याशी अधिवक्ताओं को अपने-अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए देखे जा रहे हैं. बताए कि यह मतदान की प्रक्रिया तीन बजे तक चलेगी. वहीं, तीन बजे के बाद एक घंटे के अंतराल में चार बजे से मतों की गिनती भी शुरू हो जाएगी और देर शाम तक चुनाव के परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी. इस बार, बार एसोसिएशन के चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए कुल 48 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 761 मतदाता करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >