VIDEO: धू-धू कर जला पटना का फेमस होटल, 6 लोगों की मौत, दर्जनों लोग जख्मी, देखिए वीडियो..

पटना के फेमस होटल में भीषण आग लग गयी. इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गयी.

पटना जंक्शन के पास एक फेमस होटल में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गयी. बहुमंजिले बिल्डिंग में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे होटल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं इस होटल में कई लोग अंदर फंसे हुए थे. आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मी अंदर घुसे और लोगों को बाहर निकाला गया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत की पुष्टि अबतक हो चुकी है. दर्जन भर लोग आइसीयू में भर्ती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >