EXCLUSIVE: बंगाल के जलपाईगुड़ी में गजराज का खौफ, हाथियों के झुंड से सहमे लोग

Bengal Elephant Viral Video: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में हाथियों का आतंक जारी है. गुरुवार की सुबह भी जिले के कोतवाली थाना के बारोपटिया ग्राम पंचायत स्थित बोदागंज जंगल के भामरी देवी मंदिर के पास हाथियों का झुंड देखा गया. करीब 50 से 60 हाथियों को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया. डरे-सहमे लोगों ने तुरंत वन विभाग को हाथियों की मौजूदगी की खबर दी. वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर हाथियों की झुंड की निगरानी शुरू कर दी. हाथियों का झुंड एक कतार में आगे बढ़ता चला गया. इलाके के लोगों ने बताया की हाथियों के झुंड ने किसी तरह का नुक्सान नहीं किया है. लेकिन, इलाके में हाथियों का उत्पात अक्सर देखा जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >