VIDEO: पटना के बाढ़ में पलटी नाव, गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में डूबकर 4 लोग हुए लापता

पटना के बाढ़ में गंगा नदी में नाव पलट गयी. गंगा दशहरा के दिन बड़ा हादसा हुआ है. कई लोगों के लापता होने की बात सामने आयी है.

पटना के बाढ़ में गंगा में एक नाव पलट गयी. गंगा दशहरा 2024 के दिन हुए इस हादसे से कई घरों में कोहराम मचा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ में गंगा के उमानाथ घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान के लिए जुटी थी. इस दौरान कई नाव से भी श्रद्धालु इस पास से उस पार हो रहे थे. बताया जा रहा है कि एक नाव जो काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुई थी वो गंगा की बीच धारा में ही पलट गयी. इस हादसे में कई नाव सवार लापता हैं जबकि कई लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी. प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >