बिहार में हाईटेक होगा पंचायत चुनाव, बायोमेट्रिक मशीन से मतदाताओं की पहचान, फर्जी वोटर्स पर लगाम

Bihar Panchayat Elections 2021: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियां जारी हैं. सितंबर से लेकर अक्टूबर के बीच पंचायत चुनाव होने की संभावना है. अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं हो सका है. लेकिन, तैयारियां जारी है. खास बात यह है कि चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग रोकने की कोशिशें भी जारी है. इसके लिए बायोमेट्रिक मशीन (Biometric Machines) का सहारा लिए जाने की खबरें सामने आई है.

https://www.youtube.com/watch?v=rMzEeuPQkuM

Bihar Panchayat Elections 2021: बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियां जारी हैं. सितंबर से लेकर अक्टूबर के बीच पंचायत चुनाव होने की संभावना है. अभी तक तारीखों का ऐलान नहीं हो सका है. लेकिन, तैयारियां जारी है. खास बात यह है कि चुनाव के दौरान फर्जी वोटिंग रोकने की कोशिशें भी जारी है. इसके लिए बायोमेट्रिक मशीन (Biometric Machines) का सहारा लिए जाने की खबरें सामने आई है. चुनाव के दौरान हर बूथ पर बायोमेट्रिक मशीन के जरिए मतदाताओं की पहचान की जाएगी. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बिहार में 8,003 पंचायतें हैं. कोरोना संक्रमण को देखते हुए तमाम एहतियात भी अपनाए जा रहे हैं. मतदान केंद्रों की संख्या 1.14 लाख की गई है. सभी बूथों पर बायोमेट्रिक मशीनों को लगाया जाएगा. वोटिंग के पहले मतदाता की पहचान बायोमेट्रिक मशीन से की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >