बिहार में शाहनवाज हुसैन की एंट्री, सीमांचल के रास्ते बीजेपी का निशाना किस पर है?

Bihar MLC Election 2021: बिहार विधान परिषद की दो खाली सीटों पर उप चुनाव है. बीजेपी ने अपने कोटे की सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद बिहार की राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

Bihar MLC Election 2021: बिहार विधान परिषद की दो खाली सीटों पर उप चुनाव है. बीजेपी ने अपने कोटे की सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को उम्मीदवार बनाया है. इसके बाद बिहार की राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है. माना जा रहा है कि बीजेपी ने सीमांचल के इलाके पर निशाना साधने की तैयारी शुरू कर दी है. सीमांचल से ही शाहनवाज हुसैन ने सियासी पारी का आगाज किया था. बीजेपी ने बिहार में मुस्लिम उम्मीदवार की शून्यता को भी समाप्त करने की कोशिश की है. अभी तक विधान परिषद और विधान सभा में बीजेपी की तरफ से कोई मुस्लिम कैंडिडेट नहीं था. अब, शाहनवाज हुसैन के जरिए बीजेपी ने एक तीर से कई निशाना साधे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >