Viral Video : लहरिया कट काटते हुए धड़ाम से गिरे बाइक सवार, लोग बोले– इनकी सिकाई करनी चाहिए

Viral Video : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. आप भी देखें आखिर क्या खास है इस वीडियो में.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए पुलिस ने लिखा–ऐसा क्यों ही करना है? सावधानी से चलाएं, सुरक्षित पहुंचें. लापरवाही न करें और यातायात नियमों का पालन करें. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

वायरल हो रहे वीडियो में बाइक सवार कुछ स्टंटबाज लड़के नजर आ रहे हैं. वे लापरवाही से बाइक चलाते दिख रहे हैं. लहरिया कट लगातार वे काट रहे हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा आता है कि वे कट करते हुए धड़ाम से जमीन पर गिर जाते हैं. इस वीडियो में बॉलीवुड का एक गाना सेट किया गया है. गाने के बोल हैं– इधर चला मैं…उधर चला…

यह भी पढ़ें : Video : चलती ट्रेन से गिरने लगी महिला, तभी दौड़ा टिकट चेकिंग स्टाफ, देखें फिर क्या हुआ

सोशल मीडिया यूजर कर रहे हैं वीडियो पर कमेंट

वायरल हो रहे वीडियो को देखकर यूजर  लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा–आपने ऐसी वीडियो दिखा के खाना पूर्ति कर ली या इन “गिरे” हुए जाहिलो की टूटी हुई हड्डियों को ढंग से चूरमा बनाया ताकि दोबारा ऐसा करने लायक न रहें? आज तो खुद के लिए खतरा हैं कल को किसी मासूम से परिवार के लिए खतरा बन जाएंगे.

एक अन्य यूजर ने लिखा–आपने अपील तो सही की है, लेकिन इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी जरूरत है. इनके कारण दूसरों की जान को खतरा होता है. अगर किसी की जान चली जाए तो उसे कौन वापस लाएगा? अगर किसी का हाथ-पैर टूट जाए, फ्रैक्चर हो जाए या गिरकर घायल हो जाए, तो उसका खर्च कौन देगा? ये लोग तो बेखौफ होकर चलते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >