बिहार कांग्रेस के सीनियर नेता सदानंद सिंह का निधन, CM नीतीश कुमार समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगल-अलग पार्टी में रहने के बावजूद सदानंद सिंह से अच्छे रिश्ते रहे. सीएम नीतीश ने ऐलान किया सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

Bihar Congress Leader Sadanand Singh: बिहार कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह का बुधवार को निधन हो गया. बिहार के भागलपुर जिले के रहने वाले सदानंद सिंह काफी समय से बीमार थे. 76 साल की उम्र में उन्होंने बुधवार को आखिरी सांस ली. उनके निधन पर तमाम पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सदानंद सिंह के निधन पर शोक जताया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगल-अलग पार्टी में रहने के बावजूद सदानंद सिंह से अच्छे रिश्ते रहे. सीएम नीतीश ने ऐलान किया सदानंद सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >