भागलपुर : नवगछिया के दो टोलों में घूम रहा विशालकाय घड़ियाल, वन विभाग ने किया अलर्ट, देखें वीडियो

नवगछिया के इस्माइलपुर के मेघल टोला और सौदागर मंडल टोला के गंगा कछार में 10 फीट के घड़ियाल को लोगों ने देखा है. इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई तो इसे खोजने टीम पहुंची. वन विभाग की टीम ने घड़ियाल को मेघल टोला कछार में खोजने का काफी प्रयास किया.

बिहार के कई जिलों में मगरमच्छ देखे जानें की वजह से लोगों में खौफ का माहौल बना हुआ है. इसी बीच अब भागलपुर जिले के नवगछिया में घड़ियाल दिखने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया है. पिछले कुछ दिनों में नवगछिया के इस्माइलपुर के मेघल टोला और सौदागर मंडल टोला के गंगा कछार में 10 फीट के घड़ियाल को लोगों ने देखा है. इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई तो इसे खोजने टीम पहुंची. वन विभाग की टीम ने घड़ियाल को मेघल टोला कछार में खोजने का काफी प्रयास किया. लेकिन उसी समय लोगों ने कहा कि उसे अभी सौदागर मंडल टोला में देखा गया है. वन विभाग की टीम को घड़ियाल पकड़ने में सफलता हाथ नहीं लगी. लेकिन इस बीच गांव के लोगों को सतर्क किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >