कोयला सिंडिकेट पर ED का शिकंजा, धनबाद के बड़े कारोबारी LB सिंह को फिर नोटिस, 9 मार्च को बुलाया

LB Singh Dhanbad: धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह की मुश्किलें बढ़ गयी हैं. अवैध कोयला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उन्हें 9 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है. बंगाल और झारखंड की सीमा पर फैले इस सिंडिकेट और अधिकारियों के कनेक्शन पर ईडी का बड़ा एक्शन. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

LB Singh Dhanbad, धनबाद : कोयला के अवैध कारोबार और परिवहन से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर से धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह को नोटिस भेजा है. उन्हें नौ मार्च को इडी कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. पूछताछ के बाद ईडी की टीम उनका बयान रिकॉर्ड करेगी. जानकारी के अनुसार ईडी ने पहले भी एलबी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह इडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. उन्होंने बीमार होने का हवाला दिया था और समय देने की मांग की थी. इस बार फिर से नोटिस जारी किया गया है.

साक्ष्य इकठ्ठा करने के लिए ईडी अधिकारी कर रहे जांच

जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व ईडी की अलग-अलग टीम ने उक्त मामले में बंगाल, धनबाद और दुमका के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी में ईडी को इस बात के तथ्य मिले थे कि कोयले के अवैध कारोबार के पीछे धनबाद और पश्चिम बंगाल की सीमा पर बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था. इसके पीछे प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका होने से संबंधित जानकारी ईडी के अधिकारियों को मिली थी. इसके बाद पूरे मामले में साक्ष्य एकत्रित करने के लिए ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं. मामले से जुड़े विभिन्न लोगों का बयान दर्ज कर रहे हैं.

Also Read: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था की मौत: एंबुलेंस नहीं मिली तो डिब्बे में मासूम का शव लेकर पैदल निकला बेबस पिता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >