Year Ender 2022: अभिषेक बच्चन से लेकर आलिया भट्ट तक, ये सेलेब्स हैं साल 2022 के OTT Top Performers

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने पिछले कुछ सालों में जबरदस्त नाम कमाया है. कई एक्टर्स ने इस प्लेटफॉर्म पर डेब्यू भी किया और एक से बढ़कर एक सुपरहिट वेब सीरीज दी. रोमांटिक कॉमेडी से लेकर बोन-चिलिंग मिस्ट्री-थ्रिलर तक ओटीटी पर सब तरह की फिल्में देखी. कई एक्टर्स ने तो अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल भी जीत लिया.

अभिषेक बच्चन

जूनियर बच्चन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म में एक महत्वपूर्ण छाप छोड़ी है. सबसे पहले अपनी फीचर फिल्म दसवीं के साथ, इसके बाद वह ब्रीद इनटू द शैडोज सीजन 2 में नजर आए थे. दोनों ही फिल्म में उनकी एक्टिंग की फैंस दीवानी हो गई. फिल्म दसवीं के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला.

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने डार्क क्राइम-कॉमेडी फिल्म डार्लिंग्स से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया. लीग से हटकर ये फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आया. वहीं आलिया ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

बॉबी देओल

बॉबी देओल ने वेब सीरीज आश्रम सीजन 2 में बाबा निराला का किरदार निभाकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटौरी. उनकी एक्टिंग काफी रियल थी. यही वजह है कि ये सीरीज हिट साबित हुई.

अजय देवगन

दृश्यम 2 स्टार अजय देवगन ने क्राइम-थ्रिलर सीरीज रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया. सीरीज में, अजय देवगन डीसीपी रुद्रवीर सिंह की भूमिका निभाते हैं, जो अपनी बुद्धि से आरोपियों को पकड़ता है. इस सीरीज में हर मोड़ पर कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते है.

हुमा कुरैशी

राजनीतिक-ड्रामा महारानी सीजन 2 में हुमा कुरैशी का किरदार आज भी दर्शकों के दिलों-दिमाग में बसा हुआ है. उनकी भाषा से लेकर बॉडी लैंग्वेज सभी में उनका आत्मविश्वास झलकता है. महारानी 2 अच्छी कहानी और उम्दा एक्टिंग की वजह से एंटरटेनमेंट से भरपूर वेब सीरीज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >