जादू-टोना के शक में 60 हजार की सुपारी देकर कराई गई थी जोधन महतो की हत्या, 4 गिरफ्तार

जोधन महतो की हत्या के लिए जितेंद्र महतो ने पुरानी दुश्मनी एवं जादू-टोना से परेशान रहने के कारण शक के आधार पर जोधन महतो की हत्या कर तेलखरा के पास फेंक दिया था. बताया कि इस हत्याकांड के लिए जितेंद्र महतो ने मेहलाल महतो को 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी.

गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के घुठियागढ़ा निवासी जोधन महतो की हत्या की गुत्थी डुमरी थाना पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में डुमरी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले मेहलाल महतो, जितेंद्र महतो, हारिल महतो और कालेश्वर महतो शामिल हैं. इन सभी अपराधियों के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी, पांच मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद किया है. उक्त आशय की जानकारी डुमरी के एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने दी. बताया कि 26 दिसंबर को डुमरी थाना क्षेत्र के तेलखारा पुल के पास सुनसान सड़क पर अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था. उसकी पहचान भरखर के घूठियागढ़ा निवासी जोधन महतो के रूप में हुई थी, लेकिन हत्या कर किसने शव को फेंका था अथवा इस घटना को अंजाम देने में किसका हाथ है, यह राज बना हुआ था.

https://www.youtube.com/watch?v=X5VTwCz0EWA

घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. इसके बाद डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने मामले की गहन जांच शुरू की. पुलिस ने अपने गुत्थी को सुलझाते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य अपराधी जितेंद्र महतो सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. बताया कि जोधन महतो की हत्या के लिए जितेंद्र महतो ने पुरानी दुश्मनी एवं जादू-टोना से परेशान रहने के कारण शक के आधार पर जोधन महतो की हत्या कर तेलखरा के पास फेंक दिया था. बताया कि इस हत्याकांड के लिए जितेंद्र महतो ने मेहलाल महतो को 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी. मेघलाल महतो का आपराधिक इतिहास भी रहा है.

Also Read: गिरिडीह के जरीडीह में संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >