छत्तीसगढ़: राहुल गांधी ने की ग्रामीण आवास न्याय योजना की शुरुआत, बोले- जातीय जनगणना से क्यों डरते हैं मोदी?

राहुल गांधी और भूपेश बघेल ने सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 669.69 करोड़ रुपए की लागत वाले 414 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. उन्होंने चयनित 2,594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1,117 लोगों के बीच वन अधिकार पत्रों का वितरण किया.

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार (25 सितंबर) को छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे. बिलासपुर में उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ ‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना’ की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना भी साधा. राहुल गांधी ने पूछा कि पीएम मोदी जातीय जनगणना से क्यों डर रहे हैं? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस जब केंद्र में सरकार में थी, तब उसने जातीय जनगणना कराई थी. उसकी रिपोर्ट मोदी सरकार ने जारी क्यों नहीं की. वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. राहुल गांधी और भूपेश बघेल ने तखतपुर विकासखंड के परसदा (सकरी) गांव में आयोजित ‘आवास न्याय सम्मेलन’ में इस योजना की शुरुआत की. इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण आवास न्याय योजना के तहत प्रथम चरण में सूबे के 47,090 आवासहीन परिवारों को शामिल किया गया है. उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में चरणबद्ध तरीके से कुल 10.76 लाख परिवारों को इस योजना में शामिल किया जाएगा. अधिकारियों ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शेष बचे 6,99,439 पात्र परिवारों को भी अपनी इस योजना के जरिए आवास मुहैया कराने का निर्णय लिया है.

2,594 शिक्षकों को भूपेश बघेल ने दिया नियुक्ति पत्र

अधिकारियों ने बताया कि आज के कार्यक्रम में राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना’ के लिए चयनित 500 लोगों को एक-एक लाख रुपए दिए गए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और भूपेश बघेल ने सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 669.69 करोड़ रुपए की लागत वाले 414 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया. उन्होंने चयनित 2,594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1,117 लोगों के बीच वन अधिकार पत्रों का वितरण किया. इस दौरान गांधी और बघेल ने आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान गांधी ने स्वयं-सहायता समूह (एसएचजी) द्वारा संचालित ‘गारमेंट फैक्ट्री’ की भी शुरुआत की.

मैंने सवाल पूछे, तो मेरी सदस्यता रद्द कर दी

राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि ओबीसी, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जातीय जनगणना जरूरी है. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह जातीय जनगणना कराएगी. राहुल गांधी ने कहा कि जब मैंने अदाणी के साथ प्रधानमंत्री मोदी के संबंधों पर सवाल पूछा, तो मेरी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई.

Also Read: छत्तीसगढ़ के 7 लाख लोगों को कल आवास की सौगात देंगे राहुल गांधी, कांग्रेस नेता ने कही ये बात

जल-जंगल-जमीन अदाणी के पक्ष में चला जाता है : राहुल गांधी

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘ग्रामीण आवास न्याय योजना’ शुरू की, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेघर और कच्चे घरों वाले परिवारों को पक्के घर के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है. राहुल ने कहा कि देश में दो रिमोट कंट्रोल चालू हैं. जब हम रिमोट कंट्रोल दबाते हैं, तो किसानों के खाते में पैसे आते हैं. दूसरी तरफ, जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता रिमोट कंट्रोल दबाते हैं, तो सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण हो जाता है. ‘जल-जंगल-जमीन’ अदाणी के पक्ष में चला जाता है.

Also Read: PHOTOS: छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं ने ऐसे किया स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >