Adipurush: कौन हैं ‘आदिपुरुष’ की ‘शूर्पणखा’, ये मराठी एक्ट्रेस बॉलीवुड हसीनाओं से कम नहीं, जानें उनके बारे में

आदिपुरुष में रावण की बहन ‘शूर्पणखा’ का रोल मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने निभाया है. उनकी एक्टिंग और खूबसूरती की फैंस सराहना कर रहे है. तेजस्विनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है.

Adipurush Tejaswini Pandit: प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर आदिपुरुष पिछले हफ्ते रिलीज हुई थी. पिछले कुछ दिनों से फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं. विवादों में रहने के बावजूद मूवी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि जो भी मूवी देखकर आ रहे, वो ‘शूर्पणखा’ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित को सोशल मीडिया पर खोज रहे. चलिए आपको बताते है उनके बारे में.

कौन हैं तेजस्विनी पंडित?

आदिपुरुष में रावण की बहन ‘शूर्पणखा’ का रोल मराठी एक्ट्रेस तेजस्विनी पंडित ने निभाया है. उनकी एक्टिंग और खूबसूरती की फैंस सराहना कर रहे है. तेजस्विनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटोज मौजूद है. कभी साड़ी तो कभी वेस्टर्न आउटफिट में अपना जलवा दिखाती नजर आ रही है. इंस्टा पर उन्होंने अपने फिल्मों और सीरियल्स के पोस्टर भी शेयर किए हुए है. उन्हें इंस्टा पर 1 मिलियन लोग फॉलो करते है.

https://www.instagram.com/p/Cti0yLtyaQl/?hl=en
https://www.instagram.com/p/CpDx3SYriwv/?hl=en

तेजस्विनी ने इस शो से लिया था एंट्री

तेजस्विनी पंडित की आदिपुरुष उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म है. एक्ट्रेस ने कई मराठी सीरियल में काम किया है. उन्होंने 2004 में सीरियल आगा बाई अरेचा से अपनी करियर की शुरूआत की. इसके अलावा उन्होंने वेब सीरीज ‘रण बाजार’ में काम किया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2012 में उन्होंने अपने बचपन के दोस्त भूषण बोपचे संग सात फेरे लिए थे. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला और दोनों ने बाद में तलाक ले लिया.

https://www.instagram.com/p/Co4H3ceoniq/?hl=en

आदिपुरुष की तीसरे दिन की कमाई

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में रिलीज किया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसने तीसरे दिन करीब 67 करोड़ रुपये कमाए. पहले दिन मूवी ने 86.75 करोड़ रुपये औऱ दूसरे दिन इसने 65.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ये शुरुआती आंकड़े है और थोड़ बहुत फेरबदल हो सकता है. तीन दिन की टोटल कमाई करीब 219 करोड़ रुपये है.

Also Read: Adipurush Box Office Collection Day 3: फिल्म को रविवार की छुट्टी का मिला फायदा, तीसरे दिन हुई शानदार कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >