कौन है Alena Khalifeh? जिसने सलमान खान को शादी के लिए किया प्रपोज, किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं

सलमान खान का एक वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है. वीडियो में एलीना खलफीह उनसे पूछती है, सलमान, मैं हॉलीवुड से सिर्फ आपसे ये सवाल पूछने के लिए आई हूं. मैंने जबसे आपको देखा है, तब से आपसे प्यार हो गया है.’

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के चाहने वाले लाखों हैं. सलमान को बॉलीवुड का मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है. एक्टर कब शादी करेंगे, इस बारे में जानने के लिए फैंस बेकरार है. एक्टर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एलीना खलफीह (Alena Khalifeh) ने शादी के लिए प्रपोज किया. इसपर दबंग खान रिएक्ट भी किया. ऐसे में आप जानना चाहते होंगे कि आखिर ये एलीना कौन है.

सलमान खान को एलीना ने किया प्रपोज

सलमान खान का एक वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है. वीडियो में एलीना खलफीह उनसे पूछती है, सलमान, मैं हॉलीवुड से सिर्फ आपसे ये सवाल पूछने के लिए आई हूं. मैंने जबसे आपको देखा है, तब से आपसे प्यार हो गया है.’ इसपर एक्टर कहते है, आप शाहरुख खान की बात कर रही है ना? इसपर एलीना कहती है, मैं आपकी बात कर रही हूं, विल यू मैरी मी?’ इसपर एक्टर कहते है, ‘मेरी शादी के दिन चले गए.’

सलमान ने कही ये बात

एलीना खलफीह यहां नहीं रूकती. एलीना, सलमान खान से उनके मना करने के पीछे वजह पूछती है. एक्टर कहते है, ‘आपको मुझे 20 साल पहले मिलना चाहिए था.’ इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, वो बहुत अच्छे दिख रहे है. बता दें कि ये वीडियो आईफा 2023 ग्रीन कार्पेट इवेंट के दौरान का है.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Release: फिल्म KKBKKJ ओटीटी पर दिखाएगी कमाल? जानें कब और कहां दस्तक देगी मूवी
कौन है एलीना खलफीह?

सलमान खान को शादी करने के लिए प्रपोज करने वाली एलीना खलफीह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है. एलीना काफी खूबसूरत और बोल्ड है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी कई खूबसूरत तसवीरें मौजूद है. वो एक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर है. उन्हें इंस्टाग्राम पर 90.5K लोग फॉलो करते है. अबतक उन्हें इंस्टा पर 339 लोग फॉलो करते है और वो 3,845 लोगों को फॉलो करती है. बता दें कि उनका AK Chats नाम का शो भी है.

सलमान की आने वाली फिल्में

फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने बॉक्स ऑफिस पर औसत बिजनेस किया. भारत में इसने 101 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि ग्लोबल लेवल पर कुल 175 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. वहीं, उनकी अपमकिंग फिल्मों की बात करें तो वो टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है. टाइगर 3, टाइगर फ्रैंचाइज़ी का तीसरा पार्ट है और इस साल रिलीज़ होने वाली है. इसके अलावा वो बजरंगी भाईजान 2 भी फैंस के लिए लेकर आ रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >