जब सलमान खान की शादी का रिश्ता लेकर एक लड़की के पास पहुंच थे SRK,इस वजह से नहीं बनी बात,एक्टर बोले- इसका जो…

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो दस का दम के फिनाले एपिसोड की एक थोब्रैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के एक हिस्से में सलमान की शादी को लेकर शाहरुख खान बात करते दिखते हैं. सलमान उनसे पूछते है, “मेरे शादी से तुम्हारा क्या फायदा?”

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘टाइगर 3’, 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म में जोया और टाइगर की जोड़ी को इमराश हाशमी कड़ी टक्कर देखते आएंगे. इमरान मूवी में विलेन के रोल में दिखेंगे. हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें इमराश दमदार लुक में नजर आए थे. मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म हिंदी के साथ-साथ ये फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी. वहीं, रविवार को एक वीडियो सामने आया था, जिसमें भाईजान क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी जॉर्जीना रोड्रिग्ज के साथ मुक्केबाजी मैच को एंजॉय करते दिखे थे. दोनों स्टार्स को एक फ्रेम में देखकर फैंस क्रेजी हो गए थे. वहीं, सलमान के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है. हालांकि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. लेकिन क्या आपको बता है कि शाहरुख खान, सलमान के लिए शादी का रिश्ता लेकर एक एक्ट्रेस के घर गए थे.

सलमान खान की शादी का रिश्ता लेकर एक लड़की के पास पहुंच थे शाहरुख खान

दरअसल, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो दस का दम के फिनाले एपिसोड की एक थोब्रैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के एक हिस्से में सलमान की शादी को लेकर शाहरुख खान बात करते दिखते हैं. सलमान उनसे पूछते है, “मेरे शादी से तुम्हारा क्या फायदा?” जिस पर शाहरुख जवाब देते हैं, ”मैं सच में बोल रहा हूं, मेरी दिली तमन्ना है और मुझे मालूम है कि मुझे ऐसा सवाल तुमसे नहीं करना चाहिए क्योंकि सभी तुमसे पूछते हैं – ये जो प्रेस वाले हैं या जो बाहर के लोग हैं…” जिसके बाद रानी मुखर्जी कहती है कि, “मुझे लगता है कि आपको हक है पूछने का क्योंकि आप के सबसे पुराने दोस्त हैं.”

इस वजह से नहीं बनी बात

रानी मुखर्जी के कहने के बाद शाहरुख खान कहते हैं, “100%.” किंग खान कहते है कि, “मैं चाहता था कि ये शादी करे, मैं चाहता हूं कि ये शादी करे…” उन्हें टोकते हुए सलमान खान ने खुलासा किया, “चाहते भी थे. एक बार लेके भी गए (रिश्ता).” ये सुनकर तीनों हंसने लगते है. फिर शाहरुख कहते है, ”लेकिन मैं बताउ क्या इसका जो व्यवहार है ना वो ठीक नहीं है. इसका जो व्यवहार है ना मैंने बहुत बारीकी से अध्ययन किया है…” उसके बाद रानी कहती है, क्या हम बोल सकते है कि किसके घर लेकर गए थे. इसपर सलमान टपाक से कहते है, ना.

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ दिखे थे सलमान खान

रियाद में टायसन फ्यूरी और फ्रांसिस नगनौ के बीच हुए मुक्केबाजी मैच में सलमान खान शामिल हुए. उन्होंने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पत्नी पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिग्ज के साथ मैच का आनंद लिया. सलमान और रोनाल्डो की साथ में तसवीरें और वीडियोज ने फैंस को उत्साहित कर दिया. वीडियो सामने आते ही इसपर यूजर्स कमेंट करने लगे. वीडियो में तीनों रोमांचक मैच में तल्लीन दिखे. इस वीडिया पर रिएक्ट करते हुए एक फैन ने कमेंट में लिखा, महानतम फुटबॉलर और महानतम अभिनेता. एक यूजर ने लिखा, भाईजान और क्रिस्टियानो रोनाल्डो साथ-साथ, मजा आ गया.

Also Read: Salman Khan-Ronaldo: रोनाल्डो के साथ सलमान खान को देख फैंस हुए क्रेजी, बोले- जलवा है भाईजान का

दीवाली पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3

सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी अभिनीत टाइगर 3 को यूए प्रमाणन प्राप्त हुआ. हिमेश मांकड़ के ट्वीट के मुताबिक, फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 33 मिनट है. ट्वीट में लिखा है, “टाइगर 3 को 2 घंटे 33 मिनट के रन टाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया है! सलमान खान और कैटरीना कैफ अपने अब तक के सबसे घातक मिशन के लिए तैयार हैं क्योंकि टाइगर3 को 2 घंटे 33 मिनट 38 सेकंड के स्वीकृत रन टाइम के साथ यू/ए प्रमाणित किया गया है. क्या आप टाइगर के शिकार के लिए तैयार हैं? दिवाली2023.”

Also Read: Gadar 3 में सनी देओल से टकराएगा ये विलेन, गदर 3 की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >