जब शाहरुख खान और सलमान खान के बीच हो गई थी भयानक लड़ाई, किंग खान ने झगड़े के पीछे की बताई पूरी सच्चाई

सलमान खान के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो किसी अवॉर्ड शो का है. इसमें शाहरुख खान और सलमान खान स्टेज शेयर करते दिख रहे है. किंग खान कहते है, मेरे और सलमान खान के बीच लड़ाई हुई थी.

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान में हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) नजर आए थे. सलमान इसमें कैमियो रोल में दिखे थे. फैंस दोनों को साथ में देखकर क्रेजी हो गए थे. भले ही आज दोनों सुपरस्टार एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते है, लेकिन एक समय था जब उनके बीच कुछ ठीक नहीं था. दोनों के बीच लड़ाई की खबरें सोशल मीडिया पर छाई. अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किंग खान लड़ाई की वजह बता रहे है.

सलमान खान-शाहरुख खान की लड़ाई

सलमान खान के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो किसी अवॉर्ड शो का है. इसमें शाहरुख खान और सलमान खान स्टेज शेयर करते दिख रहे है. किंग खान कहते है, मेरे और सलमान खान के बीच लड़ाई हुई थी. लेकिन हमारा झगड़ा क्यों हुआ यह कोई नहीं जानता. हम दोनों में सबसे ज्यादा खुश कौन है. इस बात को लेकर लड़ाई होती थी. हम इस बात पर लड़ते थे आज हम आपको इसकी असली वजह बता रहे है.

शाहरुख ने बताई लड़ाई की वजह

शाहरुख खान ने आगे वीडियो में कहते है, मैंने सलमान खान से कहा कि जब मैं घर जाता हूं तो अपनी पत्नी से मिलता हूं और मुझे खुशी होती हूं. सलमान खान ने कहा है कि जब मैं घर जाता हूं तो मेरी बीवी नहीं है इसपर मुझे और ज्यादा खुशी होती है. फिर एक्टर कहते है, जब मैं घर जाता हूं तो मेरी लाडली मेरी गोद में बैठती है तो मुझे खुशी होती है. फिर वो कहते है सलमान कहता है, जब मैं घर जाता हूं तो मेरे गोद में कई लाडली बैठती है और मुझे खुशी होती है.

Also Read: शाहरुख खान पत्नी गौरी खान को नहीं पहनने देते थे व्हाइट शर्ट, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश!

आगे शाहरुख खान कहते है, इसी बात पर हमारा झगड़ा सा हो गया. एक्टर की बात सुनकर सलमान खान हंसने लगते है. ऑडियंस में बैठी आलिया भट्ट भी इस बात पर हंसती दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >