West Bengal State Budget 2021-22: कोरोना से निबटने के लिए 1,830 करोड़ रुपये का आवंटन

West Bengal State Budget 2021-22 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वाणिज्य एवं उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी मंत्री पार्थ चटर्जी ने पेश किया. इसमें रोड टैक्स में छूट के अलावा जमीन, फ्लैट, मकान की रजिस्ट्री में स्पेशल छूट देने का एलान किया गया. स्वास्थ्य साथी, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और लक्ष्मी भंडार योजना के लिए आवंटन किया गया है.

Live Updates
4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार ने 18 हजार 650 करोड़ रुपये का आवंटन किया है

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

महिलाओं को हर महीने 500 रुपये देने के लिए 10 हजार करोड़ का आवंटन

ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले घोषणा की थी कि सामान्य वर्ग के परिवार की महिला मुखिया को हर महीने हाथ खर्च के लिए 500 रुपये दिये जायेंगे. अनुसूचित जनजाति और कम उम्र में विधवा होने वाली महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे. इस योजना को लक्ष्मी भंडार नाम दिया गया है. इसके लिए ममता की सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

स्वास्थ्य साथी कार्ड के लिए 1,970 करोड़ रुपये का आवंटन

ममता बनर्जी की सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान भारत योजना को टक्कर देने वाले स्वास्थ्य साथी कार्ड योजना के लिए 1,970 करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया है.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 250 करोड़ रुपये

ममता बनर्जी की सरकार ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान अपने बजट में किया है.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

सामाजिक सुरक्षा मद में 18650 करोड़ रुपये दिये

सामाजिक सुरक्षा मद में ममता बनर्जी की सरकार ने इस बार 18,650 करोड़ रुपये का आवंटन किया है.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

कोरोना से निबटने के लिए 1,830 करोड़ रुपये का आवंटन

कोरोना से निबटने के लिए 1,830 करोड़ रुपये का आवंटन पार्थ चटर्जी ने बंगाल के बजट में किया है.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

सार्वजनिक शिक्षा प्रसार और ग्रंथागार विभाग को 381 करोड़ रुपये

  • सार्वजनिक शिक्षा प्रसार और ग्रंथागार विभाग के लिए 381 करोड़ 36 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं.

  • सार्वजनिक स्वास्थ्य परिसेवा एवं पेयजल के मद में 3 हजार 579 करोड़ 57 लाख रुपये का आवंटन किया गया है.

  • परिवहन विभाग के लिए 1 हजार 737 करोड़ 5 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं.

  • लोक निर्माण विभाग के लिए 6 हजार 383 करोड़ 23 लाख रुपये का प्रावधान किया गया.

  • भूमि एवं भूमि संस्कार और शरणार्थी, राहत एवं पुनर्वास विभाग के खाते में इस बजट में 1 हजार 417 करोड़ 28 लाख रुपये आये हैं.

  • बिजली विभाग के लिए 2 हजार 598 करोड़ 53 लाख रुपये का आवंटन किया गया है.

  • पौरसबा एवं नगर विकास विभाग के लिए 12 हजार 446 करोड़ 22 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार के लिए 273 करोड़ 15 लाख रुपये

  • कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के लिए ममता बनर्जी की सरकार ने 273 करोड़ 15 लाख रुपये का आवंटन किया है

  • आपातकालीन परिस्थितियों से मुकाबला करने और असामायिक घटनाओं से निबटने के लिए 2 हजार 105 करोड़ 50 लाख रुपये का आवंटन किया गया है

  • अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के लिए 435.33 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

सुंदरवन मामलों के लिए 573 करोड़ 53 लाख रुपये

ममता बनर्जी की सरकार ने सुंदरवन मामलों के लिए 573 करोड़ 53 लाख रुपये का आवंटन बंगाल सरकार के बजट में पार्थ चटर्जी ने किया है. उत्तर बंगाल के विकास के लिए 776 करोड़ 51 लाख रुपये का आवंटन किया गया है. पश्चिमांचल के विकास के लए 672 करोड़ 21 लाख रुपये आवंटित किये गये हैं, जबकि गृह मंत्रालय के लिए 11 हजार 938 करोड़ 90 लाख रुपये का आवंटन किया गया है.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

उपभोक्ता मामलों के लिए आवंटन

उपभोक्ता मामलों के लिए 114 करोड़ 15 लाख रुपये का आवंटन बजट में किया गया है

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

पर्यटन के लिए 457 करोड़ रुपये

ममता बनर्जी की सरकार ने पर्यटन विभाग के लिए 457 करोड़ रुपये का आवंटन बजट में किया है. सरकारी संस्थानों और उद्योगों के पुनर्गठन पर 71 करोड़ 7 लाख रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पार्थ चटर्जी ने अपने बजट भाषण में किया है.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग को 337 करोड़ 34 लाख रुपये

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग एवं वस्त्र विभाग के लिए 1 हजार 144 करोड़ 77 लाख रुपये का आवंटन सरकार ने किया है.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

20.7 फीसदी बढ़ा बंगाल का बजट

पश्चिम बंगाल का बजट 20.7 फीसदी बढ़ गया है. वर्ष 2020-21 में जो बजट पेश हुआ था, वह 2 लाख 55 हजार 677 करोड़ रुपये का था, जबकि वर्ष 2021-22 का बजट 3 लाख 8 हजार 727 करोड़ रुपये का है. पिछले बजट की तुलना में यह 20.7 फीसदी अधिक है. ममता बनर्जी ने ये बातें कहीं.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

59 हजार करोड़ में से 45 हजार करोड़ ही केंद्र से मिला- ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि वर्ष 2020-21 में बंगाल के लिए केंद्र ने 58, हजार 952 करोड़ 55 लाख रुपये आवंटित किया था. इनमें से सिर्फ 44 हजार 737 करोड़ 1 एक लाख रुपये अब तक मिले हैं. 14 हजार 225 करोड़ 54 लाख रुपये राज्य को नहीं मिला.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

ममता बनर्जी का आरोप- केंद्र ने नहीं दिये 33 हजार करोड़ रुपये

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2019-20 में राज्य सरकार को आवंटित 11 हजार करोड़ रुपये केंद्र ने नहीं दिये. इसके अलावा 33 हजार 314 करोड़ रुपये अब भी केंद्र पर बकाया है, जो राज्य को नहीं दिया जा रहा है.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

रोड टैक्स में छूट

कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2021 के 31 दिसंबर तक रोड टैक्स एवं एडीशनल टैक्स को माफ करने का एलान पार्थ चटर्जी ने सदन में किया.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

पर्यावरण पर 97.46 करोड़ रुपये खर्च करेगी सरकार

  • आने वाले साल में बंगाल सरकार पर्यावरण संरक्षण पर 97.46 करोड़ रुपये खर्च करेगी

  • रिन्यूवेबल एनर्जी के लिए 74.31 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है

  • विज्ञान एवं जैव प्रावैधिकी विभाग के लिए 70.11 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

30 अक्टूबर तक मिलेगा स्टांप ड्यूटी में छूट

पार्थ चटर्जी ने स्टांप ड्यूटी में 2 फीसदी छूट देने का प्रस्ताव किया है. दस्तावेजों के पंजीकरण में 10 फीसदी छूट का प्रस्ताव किया गया है. कहा गया है 30 अक्टूबर 2021 तक दस्तावेजों का पंजीकरण कराने पर ही ये दोनों छूट का लाभ ले सकेंगे.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

स्टांप ड्यूटी में स्पेशल छूट

पार्थ चटर्जी ने सबसे पहले स्टांप ड्यूटी में स्पेशल छूट की घोषणा की. सरकार के इस फैसले से फ्लैट, जमीन, मकान खरीदना अब आसान होगा. प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री के अलावा लीज के मामले में भी स्टांप ड्यूटी में छूट दी जायेगी.

4:23 PM. 7 Jul 21 4:23 PM. 7 Jul

West Bengal State Budget 2021-22 LIVE: कोलकाताः पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वाणिज्य एवं उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी मंत्री पार्थ चटर्जी पेश कर रहे हैं. बजट की हर डिटेल के लिए बने रहें हमारे साथ…

मुख्य बातें

West Bengal State Budget 2021-22 LIVE: पश्चिम बंगाल विधानसभा में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वाणिज्य एवं उद्योग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं अभियांत्रिकी मंत्री पार्थ चटर्जी ने पेश किया. इसमें रोड टैक्स में छूट के अलावा जमीन, फ्लैट, मकान की रजिस्ट्री में स्पेशल छूट देने का एलान किया गया. स्वास्थ्य साथी, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और लक्ष्मी भंडार योजना के लिए आवंटन किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >