पंचायत चुनाव में हिंसा : बीजेपी का कोलकाता में प्रदर्शन, नंदकुमार में BJP समर्थक को पुलिस ने बर्बरता से पीटा

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग हो गयी, लेकिन हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य के कई इलाकों में रविवार को भी हिंसा जारी रही. गाड़ियों में आग लगा दी गयी. भाजपा ने कोलकाता में चुनाव आयोग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया. पूर्वी मेदिनीपुर में पुलिस ने भाजपा समर्थक को बर्बरता से पीटा.

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में 10 लोगों की मौत के विरोध में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजधानी कोलकाता में राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया. दूसरी तरफ, पूर्वी मेदिनीपुर के नंदकुमार में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें दिख रहा है कि भाजपा के एक कार्यकर्ता को पुलिस वाले बर्बरता से पीट रहे हैं.

नंदकुमार में भाजपा कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई

एएनआई के मुताबिक, यह वीडियो नंदकुमार ब्लॉक के श्रीकृष्णपुर का है. पंचायत चुनाव के दौरान यहां एक बूथ पर कथित तौर पर मतदान के दौरान रिगिंग हुई थी, जिसका विरोध करने के लिए भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे. यहां पुलिस वालों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. एक व्यक्ति को चारों ओर से घेरकर पुलिस ने लाठी से बड़ी बेरहमी से पीटा है.

कांग्रेस कार्यकर्ता के परिजनों से मिले अधीर रंजन चौधरी

उधर, पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को मुर्शिदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात की, जिसकी पंचायत चुनाव के दौरान 8 जुलाई को हिंसा में मौत हो गयी. कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘कल यहां एक 62 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. हत्या का उद्देश्य यह था कि इन्हें मार कर 3-4 बूथ पर कब्जा किया जा सके.’

तृणमूल और पुलिस ने कोई फर्क नहीं : अधीर रंजन

अधीर रंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अभी कहीं नहीं दिखेंगी, राज्य चुनाव आयोग कहीं नहीं दिखेंगे. बंगाल में और कितने लोग मारे जाएंगे? चुनाव से पहले-चुनाव के बाद हिंसा जारी रहती है. तृणमूल और पुलिस दोनों में कोई फर्क नहीं है, जो काम तृणमूल नहीं कर पाती है, वह पुलिस कर देती. इस हत्या के खिलाफ हम सड़क और कोर्ट तक जायेंगे, हम आंदोलन करेंगे.’

Also Read: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के बाद उत्तर दिनाजपुर में फिर हिंसा, आगजनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >