West Bengal News: संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को भोजेरहाट में रोका गया, पुलिस के खिलाफ धरना

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जाने से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को रोका जा रहा है. संदेशखाली में जारी हिंसा की जांच के लिए संदेशखाली जा रही टीम को दक्षिण 24 परगना के भोजेरहाट में रोक दिया गया.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जाने से फैक्ट फाइंडिंग कमेटी को रोका जा रहा है. संदेशखाली में जारी हिंसा की जांच के लिए संदेशखाली जा रही टीम को दक्षिण 24 परगना के भोजेरहाट में रोक दिया गया. विरोध में कमेटी के लोग वहीं धरना पर बैठ गए.

संदेशखाली जा रही फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के लोग धरना पर बैठे

रविवार (25 फरवरी) को संदशखाली से करीब 52 किलोमीटर पहले ही दक्षिण 24 परगना के भोजेरहाट में रोके जाने से नाराज कमेटी के लोग वहीं धरने पर बैठ गए. फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के एक सदस्य ओपी व्यास ने कहा कि हमलोग यहां धरना पर बैठे हैं. हम पुलिस के खिलाफ शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं. बंगाल पुलिस ने हमें गैरकानूनी तरीके से यहां रोक रखा है. हमें आगे नहीं बढ़ने दे रहे. हमारे अधिकारों का हनन हो रहा है. हम मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से इसकी शिकायत करेंगे.

Also Read : पश्चिम बंगाल : संदेशखाली में शेख शाहजहां के खिलाफ मिली 1,250 से अधिक शिकायतें

दुनिया के सामने बंगाल की कौन सी तस्वीर पेश करना चाहते हैं

फैक्ट फाइंडिंग कमेटी के सदस्य ओपी व्यास ने कहा कि रामनवमी के दौरान भी ऐसा ही हुआ था. उन्होंने हमें रोक दिया था. ये लोग हमसे कुछ छिपाना चाहते थे. हमें समझ नहीं आ रहा कि पश्चिम बंगाल की यह सरकार दुनिया के सामने राज्य की कैसी तस्वीर पेश करना चाहती है.

Also Read : पश्चिम बंगाल : सुजीत बोस व पार्थ भौमिक पहुंचे संदेशखाली, मीनाक्षी मुखर्जी की पुलिस के साथ हुई झड़प

बंगाल में संवैधानिक संस्थाएं ध्वस्त, कानून हाथ में ले रही पुलिस

ओपी व्यास ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में संवैधानिक मशीनरी ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने पुलिस को भी आड़े हाथ लिया. कहा कि दु्र्भाग्य से पुलिस भी गैरकानूनी आदेशों का पालन करने में लगी है. ये लोग कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमलोग संदेशखाली के पीड़ितों से मिलना चाहते हैं. उनकी व्यथा सुनना चाहते हैं. हमें अपना काम करने से रोका जा रहा है.

Also Read : पश्चिम बंगाल : शुभेंदु अधिकारी गए दिल्ली, गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की संभावना

Also Read : Sandeshkhali Violence: संदेशखाली हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल, शीर्ष अदालत ने कही ये बात

Also Read : संदेशखाली हिंसा को लेकर स्मृति ईरानी ने ममता सरकार को घेरा कहा, आखिर बंगाल में महिलाएं क्यों नहीं सुरक्षित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >