West Bengal Breking News : तृणमूल सांसद सौगात रॉय का दावा, नारदा स्टिंग ऑपरेशन था एक जाल

West Bengal Breking News updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

मूर्तिकारों के लिए बारिश बन रही परेशानी का सबब

दुर्गापूजा को लगभग एक महीना ही बाकी है. इससे पहले, मौसम का मिजाज देख कर कुम्हारटोली के मूर्तिकारों के पसीने छूट रहे हैं. माॅनसून के कारण सूर्य आंख-मिचौली कर रहा है. नतीजा कुछ दिनों तक बदरी और बारिश की लुकाछिपी की वजह से कुम्हारटोली की व्यस्तता कुछ हद तक गायब हो गयी है. मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा तट से सटे बंगाल की खाड़ी में चक्रवात और कम दबाव के कारण कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बारिश शुरू हो गयी है.

5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

भाटपाड़ा : पाटे गये तालाब की फिर से खुदाई शुरू

उत्तर 24 परगना की भाटपाड़ा नगरपालिका के 30 नंबर वार्ड के सतदलपल्ली में मंदिर के पास एक तालाब को आधे से अधिक पाटे जाने की घटना के बाद बैरकपुर एक नंबर ब्लॉक के बीएलआरओ दीपंकर राय के निर्देश पर फिर से उसे पुनर्जीवित करने के लिए खुदाई का काम शुरू किया गया है. मालूम रहे कि गत मंगलवार को ही अधिकारी ने घटनास्थल का दौर कर पार्षद को तालाब को पुनर्जीवित करने का निर्देश दिया था. तीन दिनों के अंदर काम करने को कहा गया था, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय पार्षद समर पाठक ने कहा कि बीएलआरओ के निर्देशानुसार काम शुरू किया गया है. जेसीबी से खुदाई चल रही है. शनिवार सुबह से ही काम शुरू किया गया है.

5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

कोलकाता नगर निगम में हंगामा,सत्र के दौरान तृणमूल व बीजेपी पार्षदों में मारपीट

कोलकाता नगर निगम में हंगामा . सत्र के दौरान तृणमूल व बीजेपी पार्षदों में मार -पीट की घटना सामने आई है.

5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

बंगाल में इस्पात कारखाना शुरू करेंगे सौरभ गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी में जल्द ही एक इस्पात कारखाना शुरू करेंगे. सौरभ गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन और दुबई की 12 दिवसीय यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं.

5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

श्यामनगर : गंजी कारखाने में लगी आग

उत्तर 24 परगना जिले की भाटपाड़ा नगरपालिका के 29 नंबर वार्ड में श्यामनगर के आदर्शपाड़ा इलाके में रात एक गंजी कारखाने में आग लग गयी. घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, हालांकि आग की घटना में उक्त कारखाने के काफी सामान और मशीन जल गये. कारखाने के मालिक विनोद चंद्र दास ने बताया कि उनके घर में ही उनका गंजी का कारखाना है. उनका कहना है कि काफी कीमती मशीन और बड़े पैमाने पर गंजी के कपड़े थे, जो सब जल गये हैं. लगभग 15 से 16 लाख का नुकसान हुआ है.

5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

आसनसोल मंडल चंद्र मोहन मिश्र को स्मार्ट पुलिसिंग अवाॅर्ड

आसनसोल मंडल में 2022 में अंडाल में अपराध नियंत्रण और स्मार्ट पुलिसिंग के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग अवाॅर्ड से चंद्रमोहन मिश्र को सम्मानित किया गया है. चंद्र मोहन मिश्र वर्तमान में लखनऊ मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त के पद पर पदस्थापित हैं. 2022 के दौरान श्री मिश्र आसनसोल मंडल में वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त के पद पर कार्यरत थे.

5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

बीरभूम में शव मिलने से इलाके में सनसनी

बीरभूम में एक व्यक्ति का गला कटा अवस्था में रास्ते के किनारे से एक शव के मिलने की घटना के बाद उक्त इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के प्रकाश में आने के बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुंच कर जांच  पड़ताल ने जुट गई है. यह घटना बीरभूम जिले के लाभपुर थाना इलाके के धुआं डांगा और श्रीकृष्णपुर गांव के मध्य की है.

5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस से एक बार फिर मांगी मंजूरी

तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत दी जाने वाली निधि को कथित तौर पर रोकने के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तीन जगहों पर अक्टूबर की शुरुआत में प्रदर्शन करने की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस को फिर से नया पत्र लिखा है. टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के 50,000 मनरेगा श्रमिकों के लिए 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक राम लीला मैदान में रहने की व्यवस्था करने की अनुमति मांगी है. ताकि वहां से वह दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन कर सकें.

5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

कल्याणी -माझेरहाट लोकल पटरी से उतरी

डाउन कल्याणी-मझेरहाट लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने से पहले ही पटरी से उतर गई. हालांकि, ट्रेन अभी भी रुकी हुई है. सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर जा रहे हैं. घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई है. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. रेलवे का मानना ​​है कि ट्रेन की स्पीड कम होने से बड़े हादसे टल गया.

5:39 PM. 16 Sept 23 5:39 PM. 16 Sept

तृणमूल सांसद सौगात रॉय का दावा, नारदा स्टिंग ऑपरेशन था एक जाल

तृणमूल सांसद सौगत रॉय ने दावा किया है कि नारदा स्टिंग ऑपरेशन एक जाल था.  विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी की साजिश की थ्योरी राज्य में सत्तारूढ़ दल के वरिष्ठ सांसदों के स्वर में सुनाई दी. तृणमूल सांसद का कहना है कि साजिश की गई थी.

मुख्य बातें

West Bengal Breking News updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >