West Bengal Breaking News : तीस्ता नदी में बाढ़ : रेलवे निर्माण स्थल पर मौजूद 150 मजदूर बाल-बाल बचे
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...
By Shinki Singh | Updated at :
Live Updates
5:38 PM. 7 Oct 235:38 PM. 7 Oct
तीस्ता नदी में बाढ़ : रेलवे निर्माण स्थल पर मौजूद 150 मजदूर बाल-बाल बचे
सिक्किम-पश्चिम बंगाल सीमा के पास रेल सुरंग निर्मित करने के कार्य में जुटे करीब 150 मजदूर तीस्ता नदी में बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ में बाल-बाल बच गये, क्योंकि बाढ़ का पानी प्रवेश करने और उनका शिविर एवं सामान बहा ले जाने से कुछ मिनट पहले उन्हें वहां से निकाल लिया गया था. ये लोग जिस निजी कंपनी के लिए काम कर रहे थे, उसके अधिकारी बाढ़ आने की सूचना मिलते ही समय रहते वाहनों के साथ उनकी कॉलोनी में पहुंचे और सो रहे मजदूरों को वहां से निकाला, जिनकी मौत लगभग तय थी.
5:38 PM. 7 Oct 235:38 PM. 7 Oct
कामदुनी कांड को लेकर शुभेंदु ने तृणमूल सरकार की आलोचना की
उत्तर 24 परगना जिले के बारासात थाना क्षेत्र के कामदुनी में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा पाने वाले एक व्यक्ति को कलकत्ता हाइकोर्ट ने गत शुक्रवार को बरी कर दिया और दो अन्य की मौत की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया. उक्त घटना को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस नीत राज्य सरकार की आलोचना की है. साथ ही उक्त मामले में सीआइडी जांच पर भी सवाल उठाया है.
5:38 PM. 7 Oct 235:38 PM. 7 Oct
बंगाल को कभी भी मनरेगा कोष से वंचित नहीं किया
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा हमने पश्चिम बंगाल को कभी भी मनरेगा कोष से वंचित नहीं किया, पिछले नौ वर्षों के आंकड़े यह साबित करते हैं.
5:38 PM. 7 Oct 235:38 PM. 7 Oct
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आईं कोलकाता
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति कोलकाता आईं है. आज वे प्रेस कांफ्रेंस करेंगी . उल्लेखनीय है कि दिल्ली में अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में गए तृणमूल कांग्रेस के दल की मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मुलाकात नहीं हो पाई थी जिसके बाद तृणमूल विधायक सांसद कृषि भवन में ही धरने पर बैठ गए थे.
5:38 PM. 7 Oct 235:38 PM. 7 Oct
तर्पण के लिए गंगा घाटों को तैयार रखने का निर्देश
पितृपक्ष 29 सितंबर से शुरू हुआ और इसका समापन 14 अक्तूबर को होगा. पितृपक्ष के दौरान 16 दिनों तक गंगा घाटों पर भीड़ रहती है. अंतिम दिन सभी घाटों पर जनसैलाब उमड़ पड़ता है. इस वजह से महानगर के गंगाघाटों पर पितृपक्ष के अंतिम दिन विशेष बंदोबस्त किये जाने का निर्देश मेयर फिरहाद हकीम ने दिया है.
5:38 PM. 7 Oct 235:38 PM. 7 Oct
ग्रेटर ग्रेजुएट टीचर्स एसोसिएशन को रैली की अनुमति
ग्रेटर ग्रेजुएट टीचर्स एसोसिएशन ने रैली निकालने की अनुमति देने की मांग को लेकर हाइकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाइकोर्ट ने स्वीकार लिया है. मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश जय सेनगुप्ता ने कहा कि साॅल्टलेक के सौरव एकेडमी के सामने से टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य रैली निकाल पायेंगे, लेकिन उनको यह दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे के अंदर करना होगा. इसके लिए पुलिस की ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था करनी होगी. गौरतलब है कि एसोसिएशन ने 13 अक्तूबर को आचार्य सदन से विकास भवन तक रैली करने की योजना बनायी थी और कहा था कि इस रैली में करीब 3000 शिक्षकों के शामिल होने की उम्मीद है.
5:38 PM. 7 Oct 235:38 PM. 7 Oct
शहर के सभी पूजा कमेटियों के साथ सीपी की बैठक आज
महानगर में दुर्गापूजा का आयोजन चरम पर है. सभी पूजा कमेटियां मंडप निर्माण कार्य में जोरशोर से लगी है. ऐसे में पूजा कमेटियों की समस्या जानने एवं उनका समाधान के लिए कोलकाता पुलिस के सीपी विनीत गोयल शनिवार को अलीपुर के निकट धनधान्य स्टेडियम में शाम छह बजे बैठक करेंगे. इस बैठक में पूजा कमेटियों को आयोजन के दौरान कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इस बारे में जानकारी ली जायेगी, इसके बाद उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जायेगा. इस दौरान कोलकाता पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद रहेंगे.
5:38 PM. 7 Oct 235:38 PM. 7 Oct
12 को सीएम आवास पर होगी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी करीब एक महीने से राज्य सचिवालय नबान्न भवन नहीं जा रही हैं. वह अपने घर से ही प्रशासनिक कार्यों की देख-रेख कर रही हैं. अब राज्य मंत्रिमंडल की प्रस्तावित बैठक भी उनके आवास पर ही होगी. राज्य सचिवालय सूत्रों के अनुसार, 12 अक्तूबर को कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास पर होगी. इसे लेकर राज्य के मुख्य सचिव ने राज्य पुलिस डीजीपी को फोन से अवगत कराया है और वहां की सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बातचीत की है. साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को कैबिनेट बैठक से संबंधित फाइल सीएम आवास पर पहुंचाने के लिए कहा गया है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 11 सितंबर को राज्य सचिवालय से संवाददाताओं को संबोधित किया था और 12 सितंबर से 23 सितंबर तक वह स्पेन व दुबई दौरे पर थीं. विदेश दौरे के समय पैर में चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें घर में आराम करने की सलाह दी है. दुर्गापूजा से पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं.
11:08 AM. 7 Oct 2311:08 AM. 7 Oct
तृणमूल का प्रतिनिधिमंडल दार्जिलिंग में राज्यपाल से करेंगा मुलाकात
शनिवार को तृणमूल का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दार्जिलिंग में राज्यपाल से मिलने जा रहा है. हालांकि अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को साफ कर दिया कि जब तक राज्यपाल उनसे मिलने राजभवन नहीं आते तब तक वह धरना नहीं छोड़ेंगे.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.