West Bengal Breaking News : सात को डीवाइएफआइ की ब्रिगेड सभा

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
11:58 PM. 5 Jan 24 6:28 PM. 5 Jan

सात को डीवाइएफआइ की ब्रिगेड सभा

सात जनवरी को कोलकाता में डीवाइएफआइ की ब्रिगेड सभा होनी है. इसे सफल बनाने के लिए शुक्रवार को जामुड़िया डीवाइएफआइ की ओर से वार्ड दो के शिवपुर मोती बाजार से बाइक रैली निकाली गयी, जो जामुड़िया बोरो-एक के अधीन 13 वार्डों से गुजरते हुए दामोदरपुर स्थितअजय वेस्ट माकपा पार्टी कार्यालय के पास जाकर समाप्त हुई. बाइक रैली में डीवाइएफआइ के बुद्धदेव रजक, विकास यादव, प्रदीप बाउरी, मुन्ना अहिर, मौहम्मद असफाक, चरित्र पासवान, करुणामय रुईदास ,सुबोध दास ,शेख हैदर, बिनय पासवान, उज्जवल चटर्जी आदि शामिल हुए. मौके पर डीवाइएफआइ के राज्य कमेटी सदस्य बुद्धदेव रजक ने कहा कि बाइक रैली का उद्देश्य सात जनवरी को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होनेवाली सभा के लिए अधिकाधिक लोगों को जुटाना है.

11:58 PM. 5 Jan 24 6:28 PM. 5 Jan

बीरभूम : आदिवासी किशोरी से गैंगरेप, नानूर थाने में केस दर्ज

बीरभूम जिले के नानूर थाना क्षेत्र के थुपसारा गांव में आदिवासी समुदाय की नाबालिग बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आयी है. आरोप पड़ोसी टोले के दो युवकों पर लगा है. घटना के बाद पीड़ित किशोरी को बोलपुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देर रात पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत पर नानूर थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं. उन्हें पुलिस तलाश रही है.

WB : अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ईडी अधिकारियों की बंगाल में हाे सकती है हत्या

11:58 PM. 5 Jan 24 6:28 PM. 5 Jan

ईडी अधिकारियों पर हमला निंदनीय, सरकार अपने मूल कर्तव्य में विफल रही तो संविधान अपना करेगा काम : रज्यपाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस(Governor CV Anand Bose) ने संदेशखाली घटना के लिए सीधे तौर पर राज्य प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने सरकार को उसकी ज़िम्मेदारी याद दिलाते हुए चेतावनी भी दी कि उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे. राज्यपाल ने पूरी घटना को चिंताजनक बताते हुए कहा, सरकार को लोकतंत्र में ऐसी क्रूरता को रोकना चाहिए. लेकिन अगर सरकार अपनी प्राथमिक ज़िम्मेदारियों को पूरा करने में विफल रहती है, तो देश का संविधान उचित कार्रवाई करेगा . बोस ने यह भी कहा कि संविधान का उल्लंघन होने पर वह राज्यपाल के रूप में उचित समय पर उचित कार्रवाई करेंगे.

Mamata Banerjee : नये साल पर ममता बनर्जी के कई कार्यक्रम हुए रद्द, गंगासागर जाने का कार्यक्रम भी बदला

11:58 PM. 5 Jan 24 6:28 PM. 5 Jan

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ईडी अधिकारियों की बंगाल में हाे सकती है हत्या

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ईडी अधिकारियों पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को घेरा है. अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि बंगाल में जिस तरह की घटना घटी है वह बेहद ही निंदनीय है. बंगाल में ईडी अधिकारियों की हत्या भी हो सकती है. अधीर ने कहा, ‘सत्तारुढ़ पार्टी के गुंडों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला किया है. इससे पता चलता है कि बंगाल में कानून-व्यवस्था का हाल कितना बुरा है. ईडी अधिकारी आज तो घायल हुए हैं कल इनकी हत्या भी हो सकती है. आखिरकार ममता बनर्जी के राज में ही इस तरह की घटनाएं क्यों घटती है. ममता बनर्जी को बंगाल की कानून व्यवस्था में सुधार करने की जरुरत है.

लोकसभा चुनाव में बंगाल में लड़ेगी तृणमूल, विपक्षी गुट I-N-D-I-A देशभर में भाजपा से करेगा मुकाबला : ममता बनर्जी

11:58 PM. 5 Jan 24 6:28 PM. 5 Jan

संदेशखाली में ईडी पर हुए हमले के लिये तृणमूल ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में ईडी (ED) पर हुए हमले की घटना के लिये तृणमूल ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. राज्य की सत्ताधारी पार्टी के मुताबिक केंद्रीय जांच एजेंसियां ​​बीजेपी के आदेश पर अलग-अलग इलाकों में जाकर उन्हें अपमानित करने के लिए जांच के नाम पर उकसा रही हैं. उनके मुताबिक शुक्रवार सुबह की घटना उसी का नतीजा है. इस घटना पर राजनीतिक बहस शुरू होते ही तृणमूल ने भाजपा पर बयानबाजी करनी शुरु कर दी है. पार्टी के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, ”संदेशखाली की घटना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है. लेकिन भाजपा के आदेश पर केंद्रीय एजेंसियां ​​और केंद्रीय बल सिर्फ तृणमूल को अपमानित करने के नाम पर विभिन्न इलाकों में जाकर तलाशी लेने के लिए उकसा रहे हैं. कुणाल ने यह भी दावा किया कि यह घटनाओं की एक शृंखला बन गई है.

11:58 PM. 5 Jan 24 6:28 PM. 5 Jan

कोलकाता के इंडियन म्यूजियम को बम से उड़ाने की धमकी

कोलकाता पुलिस को भारतीय संग्रहालय (Indian Museum) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. पुलिस ने बताया कि उन्हें ‘टेरराइजर्स 111’ नाम के एक समूह से मेल मिला है. फिलहाल, बम निरोधक दस्ता स्थान पर पहुंच गया और संग्रहालय में आगंतुकों का प्रवेश अगले कुछ घंटों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >