West Bengal Breaking News : राज्यपाल से मिलने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
West Bengal Breaking News : राज्यपाल से मिलने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
Live Updates
12:13 AM. 5 Dec 236:43 PM. 4 Dec
चोरी के 50 मोबाइल समेत दो बदमाश गिरफ्तार
पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से सोमवार प्रात: चोरी के 50 मोबाइल के साथ दो बदमाशों को बर्दवान जीआरपी ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोहम्मद असराफूल आलम तथा मनीरुल इस्लाम बताये गये हैं. रेल पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपी मालदा जिले के कालियाचक के रहने वाले हैं. आरोपियों से रेल पुलिस पूछताछ चला रही है.
12:13 AM. 5 Dec 236:43 PM. 4 Dec
राज्यपाल से मिलने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंची है.
12:13 AM. 5 Dec 236:43 PM. 4 Dec
प्राइमरी टेट की परीक्षा 10 दिसंबर की जगह 24 दिसंबर को
प्राइमरी टेट की परीक्षा 10 दिसंबर की जगह 24 दिसंबर को होगी. परीक्षा 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक होगी. प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी जानकारी.
12:13 AM. 5 Dec 236:43 PM. 4 Dec
चुनाव परिणामों पर बोलीं ममता बनर्जी, ‘यह जनता की नहीं, कांग्रेस की हार है’
क्या राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव नतीजों का विपक्षी I-N-D-I-A गठबंधन पर कोई असर पड़ेगा? ये सवाल अब राजनीति के गलियारे में घूम रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी ‘अगर आप परिवारवादियों के साथ आते हैं तो आप देश का विश्वास नहीं जीत सकते. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में इस बारे में बात की.मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह जनता की हार नहीं है, बल्कि कांग्रेस की हार है. उन्होंने गठबंधन दलों को साथ मिलकर काम करने की कामना की है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ‘हम गलतियों से सीखेंगे.’ मुख्यमंत्री ने बताया कि गठबंधन दल ने कांग्रेस का 12 फीसदी वोट काट दिया है
12:13 AM. 5 Dec 236:43 PM. 4 Dec
अभिषेक बनर्जी ने केन्द्र पर किया कटाक्ष, ईडी-सीबीआई के बल पर लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहेंगे ‘आप’
टीएमसी सांसद और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा, ”अगर आप ईडी-सीबीआई के बल पर सत्ता में बने रहना चाहते हैं, तो आप लंबे समय तक सत्ता में नहीं रहेंगे. अगर आप राजस्थान और छत्तीसगढ़ चुनावों को देखें तो कांग्रेस बहुत कम अंतर से चुनाव हारी है. मुझे लगता है कि आपस में जो राजनीतिक मतभेद था तो इसे पहले से ही सुधार करके प्रयास किया जाता तो चुनाव के नतीजे ये नहीं आते.
12:13 AM. 5 Dec 236:43 PM. 4 Dec
तृणमूल ने केंद्र पर बंगाल का कोष रोकने का आरोप लगाया
तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने सोमवार को केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल का मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना का बकाया धन रोकने का आरोप लगाते हुए इसे तुरंत जारी करने की मांग की, जिस पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार में ‘गरीबों का पैसा लूटा’ जा रहा है.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.