West Bengal Breaking News :शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए 4 हजार अभ्यर्थी आवेदन करने की खो सकते हैं पात्रता

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:10 AM. 1 Dec 23 6:40 PM. 30 Nov

राज्यपाल सीवी आनंद बोस की टिप्पणी- राज्य सरकारों को सीएजी को देना चाहिए महत्व

पश्चिम बंगाल सरकार के कई मुद्दों पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस (Governor CV Anand Bose) से मतभेद रहे हैं. लेकिन वे एक-दूसरे को संदेश धीरे-धीरे देते हैं. एक बार फिर से टकराव का माहौल देखने को मिल सकता है. हालांकि राज्यपाल ने पिछले दिनों राजभवन में बैठे पत्रकारों से कहा था कि वास्तव में राजभवन और नवान्न के बीच कोई टकराव नहीं है. सब कुछ मीडिया द्वारा बनाया गया है. कई लोगों की शिकायत है कि राज्य सरकार सीएजी को पर्याप्त जानकारी नहीं देती है.

12:10 AM. 1 Dec 23 6:40 PM. 30 Nov

विश्व भारती के कार्यवाहक कुलपति से अनुपम हाजरा ने की मुलाकात

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा () ने नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन के भूमि विवाद को सुलझाने की अपील की है. उन्होंने गुरुवार को विश्व भारती के कार्यवाहक कुलपति संजय कुमार मल्लिक के साथ बैठक कर यह अनुरोध किया. उन्होंने कहा,अमर्त्य सेन का उत्पीड़न बीजेपी का फैसला नहीं था, यह विद्युत चक्रवर्ती का अपना फैसला था. इसके अलावा, भाजपा नेता अनुपम ने कार्यवाहक कुलपति से इस बात पर भी चर्चा की कि पारंपरिक पौष मेला फिर से पूर्वापल्ली मैदान में आयोजित किया जाए. इस बार बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम हाजरा जमीन विवाद में प्रोफेसर सेन के साथ खड़े दिखे. गौरतलब है कि विश्व भारती के पूर्व कुलपति विद्युत चक्रवर्ती ने नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को ‘जमीन हड़पने वाला’ करार दिया था.

12:10 AM. 1 Dec 23 6:40 PM. 30 Nov

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए 4 हजार अभ्यर्थी आवेदन करने की खो सकते हैं पात्रता

बंगाल के कम से कम 4 हजार अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की खो सकते हैं पात्रता. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है कि 18 महीने का डीएलएड प्रशिक्षण लेने वाले नहीं ले सकते भर्ती प्रक्रिया में भाग.

12:10 AM. 1 Dec 23 6:40 PM. 30 Nov

डोमकल के जफीकुल इस्लाम के घर से सीबीआई ने लाखों रुपये किये बरामद

डोमकल के तृणमूल विधायक जफीकुल इस्लाम के घर से सीबीआई ने भारी मात्रा में कैश बरामद किया है. पैसे गिनने वाली मशीन मंगाई गई है. तलाशी अभियान जारी है.

12:10 AM. 1 Dec 23 6:40 PM. 30 Nov

आज विधानसभा में फिर हंगामा, बीजेपी विधायकों ने किया वॉकआउट

आज भी विधानसभा में हंगामा जारी है. बीजेपी विधायकों ने किया वॉकआउट. जेल में बंद ज्योतिप्रिय मल्लिक कैबिनेट में क्यों रहेंगे ? इस सवाल पर बीजेपी विधायक शंकर घोष ने प्वॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाया. प्राचार्य के नहीं मानने पर भाजपा ने विरोध करते हुए वाकआउट कर दिया.

12:10 AM. 1 Dec 23 6:40 PM. 30 Nov

गिरीश पार्क : सोने के जेवरात चुराने के आरोप में तमिलनाडु से दो गिरफ्तार

मध्य कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में सोने के जेवरात चुराने के मामले में पुलिस ने तमिलनाडु से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम गुलाम अब्बास और सकलिन मजलूम हुसैन बताया गया हैं. दोनों को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को 11 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के खिलाफ शिकायत थी कि इसी साल मई में गिरीश पार्क इलाके में एक दुकान से सोने के आभूषणों की चोरी हुई थी.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >