West Bengal Breaking News : जादवपुर विवि में कुलपति की नियुक्ति को लेकर छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:04 AM. 4 Jan 24 6:34 PM. 3 Jan

जादवपुर विवि में कुलपति की नियुक्ति को लेकर छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) में छात्रों और शिक्षकों के एक वर्ग ने चेतावनी दी कि यदि कुलपति की नियुक्ति को लेकर जारी गतिरोध जल्द समाप्त नहीं होता तो आंदोलन छेड़ा जाएगा. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह से एक दिन पहले 23 दिसंबर को प्रोफेसर बुद्धदेव साऊ को कार्यवाहक कुलपति के पद से हटा दिया था जिसके बाद से अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है.

12:04 AM. 4 Jan 24 6:34 PM. 3 Jan

पानागढ़ के शारदापल्ली के तिहरे हत्याकांड में सिमरन की चाची गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ रेलपार शारदापल्ली में एक परिवार के तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मृत सिमरन की चाची रिंकू विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया. हत्या के पीछे विवाहित रिंकू विश्वकर्मा के नाजायज संबंध की बात कही जा रही है. बुधवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश करने पर आरोपी रिंकू विश्वकर्मा को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में लॉकअप भेज दिया गया. बताया गया है कि गत वर्ष 10 नवंबर को दिनदहाड़े शारदापल्ली में विश्वकर्मा परिवार के तीन लोगों सिमरन, सीता देवी व सोनू की नृशंस हत्या कर दी गयी थी. घटना में पुलिस का शक रिंकू पर ही था.

12:04 AM. 4 Jan 24 6:34 PM. 3 Jan

कोलकाता में करता था जाली नोट की सप्लाई

पश्चिम बंगाल के मालदह के हबीबपुर से कोलकाता के विभिन्न इलाकों में गिरोह के सदस्यों की मदद से जाली नोट फैलाने वाले गिरोह के प्रमुख मुखिया को मालदह से कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपी का नाम सबीरुद्दीन मोमिन (42) बताया गया है. उसके कब्जे से 45 हजार रुपये का नकली नोट पुलिस को मिला है. आरोपी को कोलकाता लाकर बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे एसटीएफ हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.

12:04 AM. 4 Jan 24 6:34 PM. 3 Jan

कोलकाता में फिर गिरा पारा और बढ़ेगी ठंड

पश्चिम बंगाल के लोग सर्दी आने का इंतजार कर रहे थे. नए साल के आगमन के साथ ही सर्दी के शौकीनों को ठंड का अहसास होने लगा है. साल की शुरुआत में तापमान में गिरावट देखी गई. मंगलवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस था. अलीपुर मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को कोलकाता का तापमान और गिर गया है. बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य तापमान के बराबर है. बुधवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मंगलवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है.

12:04 AM. 4 Jan 24 6:34 PM. 3 Jan

टीएमसी नेता पर लगा जय अनंत देहाद्राई की जासूसी का आरोप

पश्चिम बंगाल की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) संसद में सवाल के बदले पैसे लेने के मामले में अपनी सदस्यता गंवाने के बाद अब एक नए विवाद में फंसती दिख रही है. दरअसल, जिस व्यक्ति ने सांसद महुआ मोइत्रा पर सवाल के बदले पैसे लेने का आरोप लगाए थे, उसी ने इस बार महुआ मोइत्रा पर बंगाल पुलिस की मदद से अवैध निगरानी करवाने का आरोप लगाया है.

12:04 AM. 4 Jan 24 6:34 PM. 3 Jan

महुआ मोइत्रा के निष्कासन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा सचिवालय से मांगा जवाब

उच्चतम न्यायालय ने तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) को संसद के निचले सदन से निष्कासित किये जाने को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर बु��वार को लोकसभा सचिवालय से जवाब मांगा है. न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने मोइत्रा की सदन की कार्यवाही में शामिल होने देने की अंतरिम प्रार्थना पर आदेश पारित करने से इनकार करते हुए कहा कि इसकी अनुमति देना मुख्य याचिका को स्वीकार करने के समान होगा. न्यायमूर्ति खन्ना ने मोइत्रा की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी से कहा, ‘‘हम अंतरिम राहत की आपकी याचिका पर मार्च में सुनवाई करेंगे.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >