West Bengal Breaking News : कांथी नगर पालिका के मेयर सुबल मन्ना को तृणमूल ने इस्तीफा देने को कहा

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
11:57 PM. 27 Dec 23 6:27 PM. 27 Dec

कांथी नगर पालिका के मेयर सुबल मन्ना को तृणमूल ने इस्तीफा देने को कहा

शुभेंदु के पिता सांसद शिशिर अधिकारी को साष्टांग प्रणाम की मिली सजा. कांथी नगर पालिका के मेयर सुबल मन्ना को तृणमूल ने इस्तीफा देने को कहा है.

11:57 PM. 27 Dec 23 6:27 PM. 27 Dec

बंगाल के अगले डीजीपी हुए राजीव कुमार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबिनेट बैठक में लिया फैसला . बंगाल के अगले डीजीपी हुए राजीव कुमार.वर्तमान DGP मनोज मालवीय कल हो रहे रिटायर.

11:57 PM. 27 Dec 23 6:27 PM. 27 Dec

गंगासागर मेला का शुभांरभ 8 जनवरी से,

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जीने गंगासागर मेला (Gangasagar Mela) की तैयारियों को लेकर आज अहम बैठक की है. बैठक में राज्य के मंत्रियों से लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए थे. इस बैठक में उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 200 किलोमीटर तक बैरिगेड लगाया जाएगा. तीर्थयात्रियों को समुद्र में जाने में कोई दिक्कत न हो, उनकी सुरक्षा में कोई कमी न रहे उसकी भी व्यवस्था की जानी चाहिए. गौरतलब है कि गंगासागर मेले में इस बार पिछले वर्ष से अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना जतायी जा रही है.

11:57 PM. 27 Dec 23 6:27 PM. 27 Dec

चक्रवात के कारण गायब हुई सर्दी, क्या कोलकाता में लौटेगी ठंड

पश्चिम बंगाल से सर्दी ने अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में उठ रहे चक्रवात (cyclone) के कारण बंगाल में सर्दी ख़त्म होती नजर आ रही है. साल के अंत में पारा कुछ और चढ़ गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस साल दोबारा सर्दी नहीं पड़ेगी. अलीपुर मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है. बुधवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था. जो सामान्य तापमान से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. मंगलवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस था. मंगलवार की तुलना में बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है.

11:57 PM. 27 Dec 23 6:27 PM. 27 Dec

स्मोकलेस चूल्हा बांटेगा केएमसी

कोलकाता को प्रदूषण मुक्त किये जाने की कवायद शुरू हो चुकी है. प्रदूषण मुक्ति के लिए सबसे पहले चूल्हे पर खाना पकानेवाले जरूरतमंद लोगों को टार्गेट किया जा रहा है. अब ऐसे लोगों को स्मोकलेस चूल्हा दिया जायेगा. योजना का शुभारंभ कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के 56 नबंर वार्ड से किया जायेगा. जनवरी के प्रथम सप्ताह में वार्ड में स्मोकलेस चूल्हे बांटे जायेंगे. निगम के मेयर परिषद के सदस्य (बस्ती) सपन समद्दार ने यह जानकारी दी.

11:57 PM. 27 Dec 23 6:27 PM. 27 Dec

डाउन चंबल एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी को जा रहा 98 कछुआ बरामद,

पश्चिम बंगाल के बर्दवान रेलवे स्टेशन पर रुकी डाउन चंबल एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में तलाशी के बाद बर्दवान आरपीएफ (Burdwan RPF) ने तीन बैग ने भर्ती करीब 98 जिंदा कछुआ बरामद किया है. इतनी संख्या में कछुओं की बरामदगी से आरपीएफ भी हतप्रभ है. बताया जाता है की इस घटना में किसी भी तस्कर की कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. बर्दवान आरपीएफ ने सभी कछुओं को बर्दवान रमना बागान वन विभाग को सुपुर्द कर दिया.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >