West Bengal Breaking News : स्कूल जा रहे भाई-बहन को कार ने टक्कर मारी, भाई की मौत

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

भारत-बांग्लादेश के सीमांत इलाके से हाथ-पैर बंधे हुए अवस्था में युवती का जला हुआ शव बरामद

भारत-बांग्लादेश के सीमांत उत्तर 24 परगना के बशीरहाट के स्वरुपनगर थानांतर्गत गोविंदपुर ग्राम पंचायत के गुणराजपुर ग्राम में मंगलवार सुबह एक खेत से एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका का चेहरा जला हुआ और गर्दन की नस कटा शव बरामद किया गया है. शव के पास से मोबाइल फोन और चश्मा बरामद किया गया है. एक बैग, फेशवॉश, पेस्ट, लिपिस्टिक भी मिले है. घटना की खबर पाकर मौके पर स्वरूपनगर थाने की पुलिस पहुंची. युवती की दुपट्टा से मुंह ढका हुआ था.

5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

स्कूल जा रहे भाई-बहन को कार ने टक्कर मारी, भाई की मौत

पूर्व बर्दवान जिले के खंडघोष थाना इलाके के मेटेडांगा में मंगलवार को स्कूल जाते समय एक कार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल लड़की को बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जलाशय में पलट गई. स्थानीय लोगों ने इस दुर्घटना के प्रतिवाद में सड़क पर पेड़ की डाली फेंक कर बर्दवान बांकुड़ा सड़क अवरुद्ध कर दिया. करीब दो घंटे तक सड़क अवरोध रहा .इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद सड़क से अवरोध को हटाकर आवागमन सुचारु किया गया. पुलिस ने बताया कि सुबह स्थानीय स्कूल में पढ़ाई के लिए जाते समय भाई-बहन को तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी. 14 वर्षीय बालक शेख सलीम अख्तर की मौत हो गई. वहीं उसकी बहन नाजिमा परवीन (13) गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. दोनों ही स्थानीय मेटेडांगा गांव के ही रहने वाले थे. पुलिस ने घातक कार को जब्त कर लिया है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है.

रिपोर्ट : मुकेश तिवारी (बर्दवान/पानागढ़)

5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

अभ्यर्थियों को मिली रैली करने की अनुमति

कलकत्ता हाई कोर्ट ने अभ्यर्थियों को हाजरा मोड़ के पास 27 सितंबर को रैली निकालने की अनुमति दे दी है. अब हाईकोर्ट के फैसले को लेकर राज्य सरकार ने पुनर्विचार याचिक दायर की थी. मंगलवार को कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta high court) ने राज्य सरकार की याचिका खारिज कर दी. न्यायमूर्ति जॉय सेनगुप्ता ने कहा कि अगर कैमक स्ट्रीट पर रैली होती है तो समस्या कहां है ? आपके अनुरोध के अनुसार कालीघाट क्षेत्र में रैली करने की अनुमति नहीं दी गई है.

5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

‘स्मोक फॉगर” यंत्र की मदद से डेंगू से खुद को सुरक्षित रखेंगे पुलिसकर्मी

लगातार भयावह रुप ले रहे डेंगू से बचाव के लिए कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार के पुलिस अधिकारी काफी अधिक सतर्क है. अलीपुर बॉडीगार्ड लाइन में मच्छरों को मारने के लिए अब 70 हजार रुपये की लागत से ””स्मोक फॉगर”” उपकरण खरीदा गया है. लालबाजार सूत्र बताते हैं कि शहर के विभिन्न थानों, पुलिस बैरक एवं पुलिस अधिकारियों के परिवार के रहने के क्वार्टर में रोजाना इस यंत्र की मदद से धुएं से मच्छरों को भगाया जायेगा. अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को पहले ही डेंगू एवं मलेरिया से खुद को बचाने को लेकर सचेत किया जा चुका है.

5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

ओएमआर शीट मामले में सीबीआई ने एस बसु रॉय एंड कंपनी के कार्यालय में चलाया तालाशी अभियान

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती मामले (Teacher recruitment cases) में सीबीआई की ओर से आज हावड़ा के दासनगर समेत पांच जगहों पर तलाशी ले रही है. मंगलवार सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू हो गया है. प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा की ओएमआर शीट देखने की जिम्मेदारी ‘एस बसु रॉय एंड कंपनी’ नाम की कंपनी को दी गई थी. उस संस्था के प्रमुख कौशिक माझी को सीबीआई ने निजाम पैलेस में तलब किया था. वह सीबीआई के कोलकाता कार्यालय में पेश हुए. सीबीआई ने उनसे ओएमआर शीट के बारे में पूछताछ भी की थी. सीबीआई मंगलवार को उस संस्था के दफ्तरों, गोदामों और यहां तक ​​कि अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों पर भी तलाशी ले रही है.

5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास में डेंगू की स्थिति चिंताजनक

कुलपति ने कहा जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास में डेंगू की स्थिति चिंताजनक है.

5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

तीन चोर गिरफ्तार, 12 मोबाइल बरामद

दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाने की पुलिस ने कुमोरहाट मोड़ के पास से तीन चोर को गिरफ्तार किया है. उनके पास से 12 मोबाइल बरामद किया गया है. साथ ही दो लैपटाॅप के बैग भी बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों के नाम मनोज काजी (26), मैजुल पियादा (32) और मनिनी बीबी (26) हैं. तीनों बाइक से जा रहे थे. तीनों से पूछताछ के बाद उनके पास से 12 मोबाइल और लैपटाॅप के दो बैग मिले हैं. इसके साथ ही पुलिस ने पूछताछ कर एक स्कूटी भी बरामद की है, जो बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के थे. पुलिस का कहना है कि ये लोग मोबाइल चोरी किये थे. पुलिस स्कूटी के बारे में पता लगा रही है. संदेह जताया जा रहा है कि स्कूटी भी चोरी की होगी.

5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी

वर्ल्ड रेबीज डे हर साल 28 सितंबर को मनाया जाता है. यह दिन फ्रांसीसी एवं सूक्ष्म जीव विज्ञानी, रसायनज्ञ लुई पाश्चर की पुण्यतिथि के मौके पर मनाया जाता है. उन्होंने पहली रेबीज वैक्सीन विकसित की थी. यह एक जानलेवा बीमारी है. यह कुत्ते, बिल्ली, बंदर, चूहे, गाय, घोड़े सह अन्य जंगली जनवरों के काटने से फैलता है. एक आंकड़े के अनुसार, भारत में 30 से 60 मिलियन आवारा कुत्ते हैं, जिन्हें इस बीमारी का मुख्य वाहक भी माना गया है. कुत्तों के काटने से प्रति वर्ष देश में करीब 21 हजार लोगों की मौत हो जाती है. इस विषय में ओपोलो हॉस्पिटल के जनरल फिजिशियन डॉ श्याशीष बंद्योपाध्याय ने बताया कि उक्त जानवरों के काटने पर तुरंत रेबीज का टीका लगाया जाना जरूरी है. इसके अलावा चिकित्सकीय देख-रेख भी आवश्यक है.

5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

हावड़ा नगर पालिका में डेंगू पर विशेष बैठक आज

हावड़ा में भी लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. शहरों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. हावड़ा नगर पालिका में डेंगू पर विशेष बैठक आज बुलाई गई है. बैठक में राज्य के दो मंत्री अरूप रॉय और मनोज तिवारी मौजूद रहेंगे.

5:20 PM. 26 Sept 23 5:20 PM. 26 Sept

डेंगू के बढ़ते मामलों के खिलाफ शुभेंदु का स्वास्थ्य विभाग के सामने प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में लगातार डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाजपा नेता ने आज स्वास्थ्य विभाग के सामने प्रदर्शन करते हुए नजर आये. उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है.

11:30 AM. 26 Sept 23 11:30 AM. 26 Sept

तृणमूल सांसदों व कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे अभिषेक

केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल की उपेक्षा के खिलाफ सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की ओर से आगामी दो अक्टूबर को नयी दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जायेगा. इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी इसी सप्ताह मेगा सभा करने जा रहे हैं और यह सभा वर्चुअल माध्यम से आयोजित होगी. बताया गया है कि शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी अपने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे. तृणमूल कांग्रेस द्वारा यह दिल्ली यात्रा क्यों आयोजित की जा रही है? वंचितों के लिए क्या करना है, इस बारे में अभिषेक बनर्जी नेताओं व कार्यकर्ताओं स्पष्ट संदेश देंगे. इस वर्चुअल सभा का पूरे राज्य में विशाल स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया जायेगा.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >