West Bengal Breaking News : सांकराइल में बच्ची की हत्या और दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:08 AM. 27 Dec 23 6:38 PM. 26 Dec

पश्चिम बंगाल : धोखाधड़ी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान इस महीने दूसरी बार पहुंची अदालत

12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान इस महीने में दूसरी बार पश्चिम बंगाल के सियालदह कोर्ट में पहुंची. इसके पहले अभिनेत्री को गत 11 दिसंबर को जमानत देकर अगली सुनवाई में सशरीर दालत में हाजिर होने का निर्देश दिया था. मंगलवार को इसी निर्देश के मुताबिक मंगलवार को जरीन खान कोलकाता के सियालदह कोर्ट में पेश हुईं. नीली टी-शर्ट पहने हुए चेहरे पर मास्क लगाकर सलमान खान की को-एक्ट्रेस जरीन खान सियालदह कोर्ट में अपनी कार से उतरीं और पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए बिना सीधे कोर्ट के अंदर चली गईं.

12:08 AM. 27 Dec 23 6:38 PM. 26 Dec

सांकराइल में बच्ची की हत्या और दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

सांकराइल थाना अंतर्गत राजगंज इलाके में एक लापता बच्ची का शव मिलने की घटना में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर उलबेड़िया से इरशाद माली को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन है. बताया जा रहा है कि पूछताछ में उसने अपहरण, हत्या और दुष्कर्म करने की बात कबूल की है. पुलिस ने बताया कि रविवार रात घर के सामने खेलतेे- खेलते सात साल की बच्ची आलिया खातुन लापता हो गयी थी. परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन बच्ची का सुराग नहीं मिला. उस रात 10 बजे परिजन थाने में बच्ची की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने जा रहे थे कि इसी दौरान खबर मिली कि घर से एक किलोमीटर की दूरी पर हुगली नदी के किनारे बच्ची का शव बोरे में बंद हालत में मिला था.

12:08 AM. 27 Dec 23 6:38 PM. 26 Dec

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने बनायी बनी इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है और इस बार भाजपा की नजर बंगाल पर है. भाजपा ने यहां से कम से कम 35 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. इसी बीच, मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महानगर में पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक की. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उक्त बैठक में बंगाल में लोकसभा चुनाव को लेकर 15 सदस्यीय इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया है.

लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में बनी इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी, 15 सदस्यीय टीम में 5 केंद्रीय नेता भी शामिल

12:08 AM. 27 Dec 23 6:38 PM. 26 Dec

बकाया संपत्ति कर वसूलने के लिए अब आवासीय कॉम्प्लेक्स में भी लगेगा शिविर

पश्चिम बंगाल के शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के विभाग ने बकाया संपत्ति कर को वसूलने के लिए कोलकाता नगर निगम ( Kolkata Municipal Corporation ) आवासीय कॉम्प्लेक्सों में विशेष शिविर का आयोजन किया था, जहां लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली. यह शिविर उन आवासीय परिसरों में लगाये गये थे, जहां कम से कम 30 फ्लैट हैं. इन शिविरों के माध्यम से बकाया संपत्ति कर के भुगतान के साथ-साथ जिन लोगों का म्यूटेशन नहीं हुआ, उन्होंने भी शिविर में अपनी संपत्ति का म्यूटेशन कराया है. इस सफलता के बाद राज्य के शहरी विकास और नगरपालिका मामलों के विभाग ने अब कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (केएमडीए) के अंतर्गत पड़ने वाली नगरपालिकाओं को भी इस प्रकार के शिविर आयोजित करने का आदेश दिया है.

12:08 AM. 27 Dec 23 6:38 PM. 26 Dec

झूठ फैलाने के लिए तृणमूल ने मेरी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर किया पेश : सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल के भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार (Sukant Majumdar) ने दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उनकी टिप्पणी को झूठ फैलाने के लिए तोड़-मरोड़कर पेश किया है. श्री मजूमदार ने साथ ही यह भी कहा कि एक दिन पहले टीईटी प्रश्नपत्र के कथित लीक रोकने में विफल रहने के मामले से ध्यान हटाने के लिए भी तृणमूल ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है. श्री मजूमदार का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें वह कहते सुने गये,‘बंगाल भक्ति आंदोलन का उद्गम स्थल रहा है और इसने ‘सनातन धर्म’ का सदियों समर्थन किया लेकिन वामपंथियों की वजह से वह इस रास्ते से कुछ समय के लिए भटक गया. जो लोग फुटबॉल खेल को गीता से अधिक महत्व देते हैं, वे सभी वामपंथी विचारधारा वाले हैं.

12:08 AM. 27 Dec 23 6:38 PM. 26 Dec

अमित शाह व नड्डा ने कालीघाट मंदिर में की पूजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की. शाह और नड्डा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों का आकलन करने के लिए पश्चिम बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर राज्य आए हैं.

PHOTOS : अमित शाह और जे पी नड्डा पहुंचे कोलकाता,बंगाल में संगठनात्मक तैयारियों का करेंगे आकलन

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >