क्रिसमस के दिन खिली धूप लेकिन क्या साल के अंत में फिर बारिश से बढेगी ठंड
पश्चिम बंगाल में क्रिसमस की शुरुआत धुंध भरी सुबह के साथ हुई. हालांकि जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप खिलनी शुरु हो गया. अलीपुर मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के पांच जिलों में छिटपुट हल्की बारिश (Rain) की भविष्यवाणी की है. कोलकाता में भी अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है. हालांकि मौसम कार्यालय ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक दक्षिण बंगाल के जिलों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. राज्य के जिन पांच जिलों में शनिवार को बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है, वे हैं मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बांकुरा, पश्चिम बर्दवान और बीरभूम.