West Bengal Breaking News : वर्ष 2019 में जियागंज हत्याकांड के आरोपी को मौत की सजा का आदेश

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

वर्ष 2019 में जियागंज हत्याकांड के आरोपी को मौत की सजा का आदेश

2019 में जियागंज हत्याकांड के आरोपियों को मौत की सजा का आदेश दिया गया था. बहरमपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी उप्पल बेहरा को मौत की सजा का आदेश दिया है. 8 अक्टूबर 2019 को जियागंज में शिक्षक बंधुप्रकाश पाल, पत्नी ब्यूटी पाल और उनके 6 साल के बेटे की घर में ही हत्या कर दी गई थी. उस घटना में दोषी पाए जाने के बाद कोर्ट ने आरोपी उप्पल बेहरा को मौत की सजा देने का आदेश दिया था. फर्स्ट ट्रैक कोर्ट ने एक पंक्ति के आदेश पर मौत की सज़ा का आदेश दिया.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

सफल चंद्र मिशन के लिए विधानसभा में पेश किया गया धन्यवाद प्रस्ताव

भारत के सफल चंद्र मिशन के लिए विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया गया. विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

एक लाख रुपये की ठगी का आरोपी कोलाघाट से गिरफ्तार

बीरभूम के जिले के नलहाटी थाने की पुलिस ठगी के आरोप में कोलाघाट से एक शख्स को गिरफ्तार कर बीरभूम लेकर आयी. आरोपी का नाम सुरजीत माइती बताया गया है. वह कोलाघाट थाना क्षेत्र के श्रीकृष्णपुर गांव का निवासी है. गुरुवार को आरोपी को रामपुरहाट महकमा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड में ले लिया गया. पुलिस ने बताया कि नलहाटी के एक व्यवसायी से आरोपी ने उत्पाद देने के नाम पर अग्रिम एक लाख रुपये ले लिये थे. रुपये लेने के बाद उसने कोई उत्पाद नहीं भेजा. उस व्यवसायी ने गत 10 अगस्त को नलहाटी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने पूर्व मेदिनीपुर के कोलाघाट से आरोपी को दबोचा और नलहाटी थाने ले आयी. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुभेंदु अधिकारी को सभा करने की दी इजाजत

पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी 26 अगस्त को खेजुरी में बैठक कर सकते हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट ने गुरुवार को आदेश दिया है. शुभेंदु की सभा के मामले में हाईकोर्ट ने कहा कि थोड़ी सी भी गड़बड़ी होने पर धारा 144 नहीं लगाई जा सकती. इस राज्य में आपातकाल की कोई स्थिति घोषित नहीं की गई है. राज्य के तर्क के मुताबिक अगर खेजुरी में अशांति के कारण धारा 144 जारी की गई है, तो जादवपुर में क्यों नहीं ? जस्टिस जॉय सेनगुप्ता की टिप्पणी कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य की है. लेकिन सिर्फ विपक्ष को रोकने के लिए ऐसी बचकानी दलीलें नहीं दी जा सकतीं. 18 अगस्त को हाईकोर्ट ने कांथी के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट द्वारा धारा 144 जारी करने के आदेश को खारिज कर दिया. जस्टिस सेनगुप्ता के आदेश में धारा 144 जारी करने का आदेश खारिज कर दिया गया. बीजेपी 26 अगस्त को खेजुरी में बैठक कर सकती है.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

पंचायत चुनाव के खिलाफ दायर सभी मामलों की सुनवाई होगी 18 सितंबर को

राज्य में हाल ही में हुए पंचायत चुनाव को लेकर दायर सभी मामलों की सुनवाई फिलहाल स्थगित रहेगी. मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने आदेश दिया कि सभी मामलों की सुनवाई 18 सितंबर को फिर से की जाएगी. गुरुवार को मामलों की सुनवाई हुई. लेकिन चीफ जस्टिस ने कहा कि अगर सभी मामलों की सुनवाई हो जाए तो अगला पंचायत चुनाव फिर आएगा. कोर्ट सूत्रों के मुताबिक, पंचायत के खिलाफ अब तक कुल 26 मामले दर्ज हो चुके हैं. इनमें विरोधियों द्वारा दायर किये गये मुकदमे प्रमुख हैं.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

राज्य सरकार लगायेगी 37 लाख स्मार्ट मीटर

पश्चिम बंगाल के विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार स्मार्ट मीटर लगाने जा रही है. बिजली विभाग द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनायी है. विभिन्न सरकारी दफ्तरों में करीब 37 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. यह जानकारी विधानसभा में राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने दी. उन्होंने तृणमूल विधायक रफीकुल इस्लाम मंडल द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

37 लाख स्मार्ट मीटर लगायेगी राज्य सरकार

विद्युत वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार स्मार्ट मीटर लगाने जा रही है. बिजली विभाग द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न दफ्तरों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनायी है. विभिन्न सरकारी दफ्तरों में करीब 37 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. यह जानकारी विधानसभा में राज्य के बिजली मंत्री अरूप विश्वास ने दी. उन्होंने तृणमूल विधायक रफीकुल इस्लाम मंडल द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

नारदा कांड को लेकर तृणमूल व भाजपा के बीच घमासान

पश्चिम बंगाल में नारदा स्टिंग ऑपरेशन के घूसखोरी कांड को लेकर एक बार फिर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी पर निशाना साधा है. सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है (जिसकी सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है), जिसमें भाजपा नेता श्री अधिकारी रुपये लेते दिखायी दे रहे हैं और वीडियो में एक शख्स पांच लाख रुपये कहते सुनाई दे रहा है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “वह इडी और प्रधानमंत्री कार्यालय को खुली चुनौती देते हैं कि वे नारदा कांड को लेकर दर्ज प्राथमिकी के तमाम नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

चंद्रयान-3 इसरो के साथ काम कर बीरभूम के भूमिपुत्र विजय कुमार दाई ने जिले का किया नाम रोशन 

कहावत है की पूत के पांव पालने में ही नजर आता है. वास्तविक तौर पर बीरभूम जिले के भूमि पुत्र विजय कुमार दाई ने चांद पर चंद्रयान-3 को सफलता पूर्वक भेजने में अपना सहयोग किया. भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 को सफलतापूर्वक उतारकर इतिहास रच दिया है. देश ने बुधवार शाम को अंतरिक्ष विज्ञान में एक नया क्षितिज खोला है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र और इसरो के वैज्ञानिकों ने इसे असंभव कर दिखाया है. निर्धारित दिन बुधवार शाम 6:40 बजे चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरा. और इस सफलता में शामिल हैं. बीरभूम जिले के सुदूर गांव के विजय कुमार दाई वह भी चंद्रयान 3 भेजने के पीछे इसरो के वैज्ञानिकों में से एक हैं. इसके साथ ही बीरभूम वासियों को दोहरी खुशी मिली है.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

जादवपुर यूनिवर्सिटी की आपात बैठक में राज्यपाल

जादवपुर यूनिवर्सिटी की आपात बैठक में राज्यपाल सीवी आंद बोस शामिल हुए है. कई अहम तथ्यों पर होगी चर्चा.

11:06 PM. 24 Aug 23 5:36 PM. 24 Aug

नगरपालिका भ्रष्टाचार मामले में सुजीत बोस को 31 अगस्त को सीबीआई ने किया तलब

सीबीआई ने राज्य मंत्री सुजीत बोस को तलब किया है. सीबीआई जांचकर्ताओं ने उन्हें 31 अगस्त को तलब किया है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक नगरपालिका भ्रष्टाचार मामले में जांच के आधार पर उन्हें समन भेजा गया था.

4:31 PM. 24 Aug 23 11:01 AM. 24 Aug

सिलीगुड़ी में आज 12 घंटे का बंद, नाबालिग लड़की की हत्या का हो रहा विरोध

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में नाबालिग लड़की की हत्या को लेकर आज 12 घंटे का बंद है. सोमवार को सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में एक सुनसान जगह पर नाबालिग लड़की अपने स्कूल से घर लौट रही थी तब उसकी हत्या कर दी गई.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >