भारत से बांग्लादेश भेजे जा रहे थे 12 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स,
तस्करों का गिरोह 12 करोड़ रुपये मूल्य से भी ज्यादा के ड्रग्स की तस्करी भारत से बांग्लादेश करने के फेर में था, जिसे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और कस्टम्स विभाग ने विफल कर दिया. घटना दक्षिण दिनाजपुर के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके की है. सीमा चौकी हिली इलाके से भारी परिमाण में ड्रग्स की तस्करी होनेवाली है. कस्टम्स विभाग ने उक्त सूचना को बीएसएफ से साझा किया. सूचना के आधार पर बीएसएफ ने इलाके में निगरानी और कड़ी कर दी. साथ ही हिली इलाके में कस्टम्स विभाग, बीएसएफ की 151वीं और 61वीं बटालियन की ओर से संयुक्त रूप से तलाशी अभियान भी चलाया गया. उक्त बैग से 9,800 याबा टैबलेट और 2.32 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी. याबा टैबलेट की कीमत करीब 49 लाख रुपये और हेरोइन की कीमत लगभग 11,60,77,500 रुपये आंकी गयी है. ड्रग्स व ट्रक को मिलाकर करीब 12,34,77,500 रुपये के सामान जब्त किये गये, जिन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिली थाने के हवाले किया गया है.