West Bengal Breaking News : पीएम मोदी के शेड्यूल के चलते ब्रिगेड मैदान में गीता पाठ कार्यक्रम में बदलाव

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
11:16 PM. 19 Dec 23 5:46 PM. 19 Dec

कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश, 24 दिसंबर को ही होगी टेट परीक्षा

कलकत्ता हाई कोर्ट ने प्राईमरी टेट (Primary TET) की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है. मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवाग्नम और न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने मंगलवार को कहा कि टेट निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि कोलकाता पुलिस को ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करना चाहिए. यह सुनिश्चित किया जाए कि अभ्यर्थियों को कोई परेशानी ना हो. परिवहन विभाग को यह देखना चाहिए कि पर्याप्त संख्या में बसें हों.

11:16 PM. 19 Dec 23 5:46 PM. 19 Dec

कैनिंग : अस्पताल की लिफ्ट में दो महिलाओं समेत तीन लोग फंसे

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग थाना अंतर्गत कैनिंग महकमा अस्पताल के महिला व शिशु विभाग में बिजली गुल होने से लिफ्ट में एक घंटे से ज्यादा समय तक एक अधेड़ व दो महिलाएं फंसे रहीं. घटना मंगलवार की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लिफ्ट से तीनों को बाहर निकालने के लिए तकनीशियन को बुलाया गया. करीब 1.2 घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. तीनों स्वस्थ हैं. दोनों महिलाओं बासंती थाना क्षेत्र के सोनाखाली गांव की निवासी हैं. उनमें से एक बिलकिस खातून का पांच महीने का शिशु अस्पताल में चिकित्साधीन है.

11:16 PM. 19 Dec 23 5:46 PM. 19 Dec

ब्रिगेड रैली को लेकर माकपा के जनसंपर्क अभियान में शामिल समर्थकों का तृणमूल के खिलाफ फूटा गुस्सा

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सीपीएम के युवा संगठन डीवाईएफआई द्वारा इंसाफ यात्रा समूचे पश्चिम बंगाल में जारी है. आगामी सात जनवरी 24 को कोलकाता में युवा संगठन का ब्रिगेड जनसभा है. इस जनसभा के माध्यम से सीपीएम आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायेगी. लेकिन इस ब्रिगेड सभा को सफल बनाने के लिए एक ओर जहां इंसाफ यात्रा जारी है वही सीपीएम के नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंच कर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दूसरे दिन कांकसा ग्राम पंचायत इलाके के पानागढ़ बाजार के विभिन्न इलाकों में सीपीएम द्वारा अभियान जारी है. मंगलवार को पानागढ़ कैनल बस्ती इलाके में सीपीएम के इस अभियान का नेतृत्व सीपीएम के केंद्रीय कमेटी के सदस्य आभास राय चौधरी ने किया.

11:16 PM. 19 Dec 23 5:46 PM. 19 Dec

क्रिसमस तक चढ़ सकता है पारा, कम हाे सकती है ठंड

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत जिलों में ठंडी हवाओं के कारण पूरे राज्य में कंपकंपाने वाली ठंड (Cold) है. इस सप्ताह के अंत में सर्दी का असर कम हो सकता है. अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार व शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. पारा दो या तीन डिग्री तक चढ़ सकता है. दिसंबर के अंत में तापमान बढ़ने के का कारण क्या है, मौसम विशेषज्ञों के पास भी कोई सटीक जानकारी नहीं है. अनुमान लगाया जा का रहा है कि हवा की दिशा में किसी भी को तरह के बदलाव से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. रविवार की तुलना में सोमवार को न महानगर में तापमान थोड़ा अधिक था. मंगलवार को तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है.

11:16 PM. 19 Dec 23 5:46 PM. 19 Dec

ऐतिहासिक रॉक्सी सिनेमा हॉल में ऑडिटोरियम बनायेगा कोलकाता नगर निगम

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक रॉक्सी सिनेमा हॉल (Roxy Cinema Hall) में ऑडिटोरियम बनाया जायेगा. निगम में हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक में इसकी मंजूरी मिल गयी. ऑडिटोरियम मुद्दे पर 21 दिसंबर को मार्केट विभाग की बैठक बुलायी गयी है. विभागीय एमएमआइसी अमीरुद्दीन बॉबी के नेतृत्व में होनेवाली बैठक में, मार्केट विभाग के चीफ मैनेजर, डीजी सिविल व डीजी इलेक्ट्रिकल शामिल होंगे. यह जानकारी मेयर परिषद सदस्य अमीरुद्दीन बॉबी ने दी. उन्होंने बताया कि 550 सीट क्षमता वाले इस ऑडिटोरियम पर सात करोड़ 70 लाख रुपये की लागत आयेगी. सेंट्रल एवं नॉर्थ कोलकाता में निगम का एक भी ऑडिटोरियम नहीं है. दक्षिण कोलकाता में मात्र दो ऑडिटोरियम हैं- स्टार थिएटर और उत्तम मंच. ऑडिटोरियम बनने के बाद हॉल को किराये पर भी दिया जायेगा. इससे निगम की आय होगी

West Bengal : ऐतिहासिक रॉक्सी सिनेमा हॉल में ऑडिटोरियम बनायेगा कोलकाता नगर निगम

11:16 PM. 19 Dec 23 5:46 PM. 19 Dec

पीएम मोदी से 10 सांसदों के साथ मिलेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बकाया फंड की मांग को लेकर बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगी. इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री ने नयी दिल्ली में पार्टी के सांसदों के साथ बैठक की थी और उस बैठक में तय किया गया है कि प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री के साथ पार्टी के 10 सांसदों को प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा, जिनमें पांच महिला सांसद भी रहेंगी. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, सुदीप बंद्योपाध्याय, सौगत राय, डेरेक ओ ब्रायन, प्रकाश चिक बराइक, काकोली घोष दस्तिदार, शताब्दी राय, साजदा अहमद, प्रतिमा मंडल का नाम शामिल है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >