West Bengal Breaking News : संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले की जांच के लिये कोलकाता पहुंची दिल्ली पुलिस

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:03 AM. 19 Dec 23 6:33 PM. 18 Dec

शुभेंदु अधकिारी ने टीएमसी पर किया कटाक्ष कहा, राज्य की भ्रष्ट तृणमूल सरकार को उखाड़ फेकें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सैंथिया में भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित प्रतिवाद सभा के मंच से राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता व नंदीग्राम से विधायक शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने राज्य सरकार पर करारा हमला बोला. कहा कि राज्य की भ्रष्ट तृणमूल सरकार को यहां की सत्ता से हटा दें. पश्चिम बंगाल में अराजकता की स्थिति है. यहां किसान आत्महत्या कर रहे हैं, खाद की कालाबाजारी हो रही है. केंद्रीय योजनाओं से वंचित किसानों को उनका हक दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान यहां सैंथिया में प्रतिवाद सभा आयोजित की गयी. सभा के मंच से शुभेंदु ने राज्य सरकार पर खूब निशाना साधा. शुभेंदु अधिकारी ने यहां की जनता से शिक्षा भर्ती से लेकर राशन घोटाले में लिप्त तृणमूल सरकार को राज्य की सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.

West Bengal : शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर किया कटाक्ष कहा, राज्य की भ्रष्ट तृणमूल सरकार को उखाड़ फेकें

12:03 AM. 19 Dec 23 6:33 PM. 18 Dec

युवती का आग में झुलसा शव मिला

पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना इलाके के बड़नीलपुर के बालीडांगा इलाके में एक युवती का आग में झुलसा शव मिलने से समूचे इलाके में सनसनी फैल गयी. पुलिस ने मृत युवती का नाम रिंकी भट्टाचार्य (38) बताया है. वह ट्यूशन पढ़ाने के साथ ही व्यूटी पार्लर में भी काम करती थी. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घर से शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए बर्दवान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

12:03 AM. 19 Dec 23 6:33 PM. 18 Dec

बिजली के खंभे से टकरायी बस, 20 घायल

सुताहाटा थाना अंतर्गत हल्दिया- मेचेदा राजमार्ग के दाड़ीबेड़ा इलाके में यात्रियों से भरी एक बस बिजली के खंभे से टकरा गयी. इस घटना से 20 से अधिक यात्री घायल हो गये. बस हल्दिया जा रही थी. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को बस से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया गया. इस घटना के कारण राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही.

12:03 AM. 19 Dec 23 6:33 PM. 18 Dec

संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले की जांच के लिये कोलकाता पहुंची दिल्ली पुलिस

संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले की जांच के लिये कोलकाता पहुंची है दिल्ली पुलिस. बड़ाबाजार के रवीन्द्र शरणी में दिल्ली पुलिस की जांच जारी है.

WB News : ममता बनर्जी 20 दिसंबर को दिल्ली में पीएम मोदी के साथ कर सकती हैं मुलाकात

12:03 AM. 19 Dec 23 6:33 PM. 18 Dec

कोलकाता में पारा 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. बंगाल में सर्दी का मौसम चल रहा है. तेज हवाओं के कारण पूरे राज्य में में ठंड (Cold) है. हालांकि, इस सप्ताह के अंत में सर्दी का असर कम हो सकता है, ऐसा मौसम विभाग का मानना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले शुक्रवार-शनिवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. पारा दो या तीन डिग्री तक चढ़ सकता है. मौसम विभाग ने यह नहीं बताया कि दिसंबर के अंत में तापमान बढ़ने का सटीक कारण क्या है. हालांकि, माना जा रहा है कि हवा की दिशा में किसी भी तरह के बदलाव से तापमान में बढ़ोतरी होगी.

12:03 AM. 19 Dec 23 6:33 PM. 18 Dec

सिउड़ी जिला भाजपा पार्टी कार्यालय के समक्ष जिला भाजपा अध्यक्ष के खिलाफ फिर पोस्टर 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के सिउड़ी जिला भाजपा पार्टी कार्यालय और जिला भाजपा पार्टी अध्यक्ष ध्रुव साहा (Dhruv Saha) के वाहन पर ध्रुव साहा के खिलाफ सोमवार सुबह पुनः पोस्टर मिलने की घटना के बाद एक बार फिर हड़कंप मच गया है. रविवार को भाजपा नेता ध्रुव साहा के खिलाफ साईथिया में पोस्टर पाया गया था. आज सिउड़ी जिला भाजपा पार्टी कार्यालय की दीवार पर इस पोस्टर के मिलने को लेकर भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं में घोर आक्रोश देखा जा रहा है. मालूम हो की आज साईथिया में विरोधी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी की राज्य सरकार के खिलाफ प्रतिवाद सभा है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >