West Bengal Breaking News : पश्चिम बंगाल विधानसभा का विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
West Bengal Breaking News : पश्चिम बंगाल विधानसभा का विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से
Live Updates
11:21 PM. 18 Aug 235:51 PM. 18 Aug
पूर्व सैनिक ने पत्नी व बेटी की हत्या कर ट्रेन के सामने कूद कर की खुदकुशी
पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी और बेटी की चाकू से हत्या करने के बाद खुद भी ट्रेन से सामने कूद कर आत्महत्या ली. यह सनसनीखेज घटना शुक्रवार सुबह मध्यमग्राम स्टेशन पर हुई. पूर्व सैनिक की पहचान गौतम बनर्जी (48) के रूप में हुई है. उनकी पत्नी का नाम देविका बनर्जी (44) व बेटी का नाम दिशा बनर्जी (19) है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार के सदस्यों का घर दमदम नगरपालिका के वार्ड नंबर 10 के जीवन धर रोड में है. पूर्व सैनिक का परिवार वहां एक बहुमंजिला फ्लैट में रहता था. बताया गया है कि ट्रेन के धक्के से पूर्व सैनिक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया था.
11:21 PM. 18 Aug 235:51 PM. 18 Aug
नंदीग्राम : तृणमूल नेता व कार्यकर्ताओं से मारपीट
नंदीग्राम ब्लॉक-1 के तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष व पार्टी के कार्यकर्ताओं से मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है. घटना गत गुरुवार की रात को नंदीग्राम के सोनाचुड़ा बाजार इलाके की है. बताया जा रहा है कि नंदीग्राम ब्लॉक-1 के तृणमूल अध्यक्ष बाप्पादित्य गर्ग पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सोनाचुड़ा बाजार इलाके में सांगठनिक बैठक कर रहे थे. अचानक कुछ उपद्रवियों ने उनपर हमला कर दिया. गर्ग के अलावा तृणमूल कार्यकर्ता लक्ष्मी राय, गोविंद साहू समेत अन्य कार्यकर्ताओं से मारपीट की गयी. घटना में घायल दो लोगों को इलाज के लिए नंदीग्राम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया. हालांकि, भाजपा नेताओं ने इस आरोप को आधारहीन करार दिया है. घटना की शिकायत नंदीग्राम थाने में दर्ज करायी गयी है.
11:21 PM. 18 Aug 235:51 PM. 18 Aug
पश्चिम बंगाल विधानसभा का विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से
पश्चिम बंगाल विधानसभा का विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा और यह आठ दिन तक चलने की संभावना है. विधानसभा के सूत्रों ने यह जानकारी दी. राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने कहा कि सदन का कामकाज अभी तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि विस्तारित मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू होगा और अगले सात-आठ दिन चलेगा. सदन के कामकाज के बारे में 21 अगस्त को सर्वदलीय और कार्य मंत्रणा समिति की बैठकों में फैसला किया जाएगा.
11:21 PM. 18 Aug 235:51 PM. 18 Aug
पुलिस ने भाजपा युवा मार्च का मंच खोला
पुलिस ने जादवपुर विश्वविद्यालय के सामने लगाये गये भाजपा युवा मोर्चा का मंच खोल दिया है. पुलिस ने अनुमति न होने की शिकायत करते हुए मंच खुलवाया. इसके विरोध में बीजेपी युवामोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया. टीएमसीपी का मंच अभी भी कैंपस के सामने है.
11:21 PM. 18 Aug 235:51 PM. 18 Aug
नादिया में मृत छात्र के घर पहुंचे सीपीएम प्रतिनिधि
राज्य की राजनीति में जादवपुर के छात्र की मौत का मामला गरमा गया है. इस बीच नदिया में मृत छात्र के घर पहुंचे सीपीएम प्रतिनिधि सुजन चक्रवर्ती पहुंचे. विपक्ष के नेता दोपहर में मृत छात्र के परिवार से मिलने जाएंगे. कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य दोपहर में जाएंगे. इससे पहले बुधवार को तृणमूल के प्रतिनिधियों ने मृतक छात्र के घर जाकर उसके परिवार से बात की.
11:21 PM. 18 Aug 235:51 PM. 18 Aug
धुपगुड़ी विधानसभा सीट जीतने को तृणमूल बेकरार, ममता बनर्जी उपचुनाव में खुद करेंगी प्रचार
उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कमर कस ली है. तृणमूल जीत के लिये अपनी ओर से पूरा जोर लगा रही है. इसके लिये मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद धूपगुड़ी में होने वाले उपचुनाव के लिये प्रचार करेंगीं. तृणमूल कांग्रेस की ओर से 37 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है. जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी शामिल किया गया है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि धूपगुड़ी विधानसभा सीट तृणमूल के लिये बेहद अहम है.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.