‘I-N-D-I-A’ की समन्वय समिति की बैठक में अभिषेक के शामिल नहीं होंगे अभिषेक
विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I-N-D-I-A) की 14 सदस्यीय समन्वय समिति की बुधवार को पहली बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति, सीटों के तालमेल, चुनाव अभियान कार्यक्रम और जनसभाओं पर चर्चा होने की संभावना है. यह बैठक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के नयी दिल्ली स्थित आवास पर होगी. सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी समन्वय समिति के सदस्य हैं. हालांकि उक्त बैठक में उनके शामिल होने की संभावना नहीं हैं, क्योंकि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें समन जारी कर 13 सितंबर को ही पूछताछ के लिए अपने कार्यालय में बुलाया है.