West Bengal Breaking News : मिनाखां में खटाल में लगी आग, 10 पशु जिंदा जल गये
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
West Bengal Breaking News : मिनाखां में खटाल में लगी आग, 10 पशु जिंदा जल गये
Live Updates
12:04 AM. 14 Dec 236:34 PM. 13 Dec
मिनाखां में खटाल में लगी आग, 10 पशु जिंदा जल गये
उत्तर 24 परगना के मिनाखां थाना के छयआनी ग्राम में एक खटाल में बुधवार तड़के भीषण आग लग गयी. घटना से हड़कंप मच गया. 10 पशु जिंदा जल गये. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित खटाल मालिक का नाम मनिरूल मोल्ला है. बुधवार तड़के मनिरूल समेत उसके घरवाले सो रहे थे, तभी अचानक खटाल से गाय-भैंसों की चीख सुनकर मनिरूल व अन्य की नींद खुल गयी. मनिरूल ने जाकर देखा कि खटाल पूरी तरह से जल रहा है और कई पशु भी आग की चपेट में आ गये है. इसके बाद परिजनों ने तुरंत पानी लाकर बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग में सबकुछ खाक हो गया. 10 पशुओं की जलने से मौत हो गयी.
झाड़ग्राम के बेलपहाड़ी थाना के साखाभांगा गांव में पानी समझकर कीटनाशक पी लेने से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक का नाम लीलू मुर्मू (68) था. वह साखाभांगा गांव का निवासी था. स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह खेत में काम करने गया था. उसके थैले में रखे एक बोतल में पेयजल और दूसरे में कीटनाशक था. काम के दौरान उसने गलती से पेयजल की बोतल की जगह कीटनाशक की बोतल खोलकर कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
12:04 AM. 14 Dec 236:34 PM. 13 Dec
साइबर क्राइम मामले में तीन गिरफ्तार
साइबर क्राइम के माध्यम से धोखाधड़ी के आरोप में जिले की ओंदा थाने की पुलिस द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. बांकुड़ा जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार गत 17 नवंबर को ओंदा थाना क्षेत्र के निवासी मैनुद्दीन मंडल (बदला हुआ नाम) ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, बांकुड़ा में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिन्न के नाम पर वास्तु दोष कटवा देने के लिए उनसे टेलीफोन पर संपर्क किया और उन्हें विभिन्न तरीकों से लालच दिया. प्रलोभन में आकर नेक इरादे से विभिन्न बैंक खातों में कुल दो लाख, 76 हजार 500 रुपये भेज दिये गये. बाद में मोइनुद्दीन मंडल को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है. बांकुड़ा साइबर क्राइम थाने की टीम पिछले दो दिनों से दक्षिण दिनाजपुर जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही. गिरफ्तार किये गये लोगों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया.
12:04 AM. 14 Dec 236:34 PM. 13 Dec
मदन मित्रा की सर्जरी हो सकती है आज
पिछले सोमवार यानी चार दिसंबर की रात सांस लेने में तकलीफ होने पर कमरहट्टी से तृणमूल विधायक मदन मित्रा को एसएसकेएम (पीजी) में भर्ती कराया गया था. गत गुरुवार की रात को श्री मित्रा की हालत अचानक बिगड़ गयी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बढ़ गयी थी. साथ ही तेज खांसी होने लगी. इस दौरान उनके कंधे की एक हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. ऐसे में उन्हें पीजी के वुडबर्न वार्ड के केबिन नंबर 206 से क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में स्थानांतरित कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार, बुधवार को अस्पताल में उनकी सर्जरी की जा सकती है. बताया जा रहा है कि मित्रा की चिकित्सा के लिए बनाये गये मेडिकल बोर्ड में करीब 10 चिकित्सक हैं.
12:04 AM. 14 Dec 236:34 PM. 13 Dec
हाइकोर्ट ने इडी से पूछा, 5000 पन्नों के दस्तावेज से क्या मिली जानकारी
कलकत्ता हाइकोर्ट की न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने लीप्स एंड बाउंड्स मामले में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) को अपनी संपत्ति का ब्यौरा जमा करने का निर्देश दिया था और इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने 5000 पन्नों के दस्तावेज इडी के समक्ष पेश किये हैं. मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने इडी से पूछा कि दस्तावेजों से क्या जानकारी मिली है. इस पर इडी अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि 5000 पन्नों में दस्तावेज पेश किये गये हैं, जिसकी जांच में समय लग रहा है. इनकी जांच करने के बाद जरूरत पड़ने पर इडी उन्हें दोबारा बुलायेगी.
मुख्य बातें
West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.