West Bengal Breaking News : छात्र की डेंगू से मौत के बाद जेयू ने नगरपालिका पर मढ़ा दोष

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

छात्र की डेंगू से मौत के बाद जेयू ने नगरपालिका पर मढ़ा दोष

जादवपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाले कई छात्र पहले ही डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं. उनकी शिकायत है कि परिसर में मच्छरों का काफी प्रकोप है. यहां तक कि विश्वविद्यालय के कुलपति बुद्धदेव साव ने भी मच्छरों के प्रकोप को स्वीकार किया.उन्होंने इसके लिए नगर पालिका को जिम्मेदार ठहराया.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

कॉल सेंटर के नाम पर काम करने पहुंची युवती सेक्स रैकेट के चंगुल में फंसी

पूर्व बर्दवान जिले के बुदबुद थाना इलाके की रहने वाली एक युवती कोलकाता में एक कॉल सेंटर में काम करने गई थी लेकिन आरोप है कि वह एक सेक्स रैकेट की चंगुल में फंस गई है. इस घटना की जानकारी किसी तरह मिलने के बाद युवती के परिजनों ने बुदबुद थाने में अपनी बेटी की सुरक्षित बरामदगी के लिए गुहार लगायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

पूर्व बर्दवान के एसपी होंगे अमनदीप

पूर्व बर्दवान जिले के पुलिस अधीक्षक पद में भी फेरबदल किया गया है. हुगली ग्रामीण पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक अमनदीप (आइपीएस) को पूर्व बर्दवान जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. पूर्व बर्दवान जिले के वर्तमान एसपी कामनाशीष सेन (आइपीएस) को हुगली ग्रामीण जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में स्थानांतरित किया गया है. इस संबंध में मंगलवार को नबान्न से निर्देश जारी किया गया है.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

मुझ पर नजर रख रही है पुलिस : शुभेंदु

नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि वह उन पर नजर रख रहा है. इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया. वह कांथी से कोलकाता लौट रहे थे. इसी बीच कोलाघाट पार कर उनका काफिला निकल गया, लेकिन वह फिर पीछे लौटे. वाहन से उतर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिस रास्ते से वह गुजरते हैं, वहां स्पीड मीटर लगाया गया है. गोपनीय तरीके से उन पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने स्पीड मीटर व अन्य यंत्र का वीडियो बना सोशल मीडिया पर डाला. उन्होंने कहा कि उनके वाहन के लिए ही गुप्त रूप से स्पीड मीटर लगाया जाता है. आज उन्होंने इसका पर्दाफाश किया है. यहां से गुजरने से पहले इसे लगाया जाता है और गुजरने के बाद हटा लिया जाता है. इसका इस्तेमाल अवैध वसूली के लिए भी किया जाता है.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

कोर्ट ने ईडी से किया सवाल,पार्थ चटर्जी की तरह माणिक भट्टाचार्य का भी है स्कूल

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पूछा सवाल पार्थ चटर्जी की तरह ही माणिक भट्टाचार्य का भी एक स्कूल है. जिस स्कूल की बात हो रही है वह 100 साल पुराना सरकारी स्कूल है.माणिक भट्टाचार्य के वकील ने सुनवाई के दौरान माणिक भट्टाचार्य को अदालत कक्ष में रहने की अनुमति देने की अपील की. न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष ने कहा, यदि आवश्यक हुआ तो अदालत तलब करेगी. ईडी ने सुनवाई के लिए तीन हफ्ते और मांगे है.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

केंद्रीय मंत्री को उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में किया बंद

केंद्रीय मंत्री को उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेरकर भाजपा पार्टी कार्यालय में बंद कर दिया है. केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और सांसद सुभाष सरकार को बांकुड़ा संगठनात्मक जिला भाजपा कार्यालय में बंद कर दिया है. केंद्रीय मंत्री के खिलाफ ‘दूर हटो’ के नारे लगाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा. कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है कि सुभाष सरकार जिले में तानाशाही लागू कर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे है.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

कैबिनेट में फेरबदल के बाद 20 जिलाधिकारियों का ट्रांसफर

कैबिनेट में फेरबदल के बाद जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. नवन्ना ने कई जिलाधिकारियों के तबादले का आदेश दिया है. सचिव स्तर के कई अधिकारियों के तबादले का भी आदेश दिया गया है. हावड़ा, बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

क्लास में छात्र को सजा देने पर घर के लोगों ने शिक्षकों की कर दी जमकर पिटाई

क्लास में छात्र को सजा देने पर छात्र के घर के लोगों ने शिक्षकों की जमकर पिटाई कर दी. घटना हावड़ा के श्यामपुर स्थित नोडा नयनचंद्र विद्यापीठ स्कूल की है. इस घटना से शिक्षक भयभीत हैं.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

इंडियन आइसक्रीम एक्सपो 2023 कल से, मंत्री डॉ शशि पांजा करेंगी उद्घाटन

भारतीय आइसक्रीम निर्माता संघ (आइआइसीएमए) की ओर से विश्व बांग्ला प्रांगण अर्थात मिलन मेला में 13-15 सितंबर तक भारतीय आइसक्रीम एक्सपो 2023 (आइआइसीइ) का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य की उद्योग, वाणिज्य और उद्यम मंत्री डॉ शशि पांजा करेंगी.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

कॉल सेंटर खोल विदेशी लोगों को ठगी करने का मुख्य आरोपीय कुणाल गुप्ता गिरफ्तार

कॉल सेंटर खोल विदेशी नागरिकों को ठगने के मामले में प्रमुख आरोपी कुणाल गुप्ता को ईडी की टीम ने गिरफ्तार किया है. इसके पहले सीआईडी की टीम ने उसे गिरफ्तार किया था. बताया जा रहा है कि कुणाल गुप्ता काफी लंबे समय से दुबई फरार था. इसके बाद विधान नगर पुलिस कमिश्नरेट के तलब करने पर उसने पुलिस के सामने हाजिरी लगाई थी. इसके बाद सीआईडी ने उसे गिरफ्तार किया था. अदालत से जमानत मिलने के बाद उसे ईडी ने गिरफ्तार किया है. इसके पहले ईडी ने कुणाल गुप्ता की अवैध 15 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

राज्य में निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री 11 दिवसीय विदेश दौरे पर

राज्य में निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री 11 दिवसीय विदेश दौरे पर जा रही है. कोलकाता से दुबई होते हुए स्पेन की राजधानी मैड्रिड जाएंगी. वहां से बार्सिलोना जाएंगी. मुख्यमंत्री के प्रतिनिधिमंडल में पूर्वी बंगाल और मोहन बागान से एक-एक प्रतिनिधि शामिल हैं. सौरभ गंगोपाध्याय लंदन से प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे. वापस लौटते समय मुख्यमंत्री दुबई में औद्योगिक बैठक भी करेंगी. ममता बनर्जी 23 सितंबर को वापस लौटेंगी.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

पिता की हत्या कर बेटे ने किया थाने में सरेंडर

उदयनारायणपुर थाना अंतर्गत बायराकुड़ची गांव में परिवारिक विवाद के कारण हुए झगड़े में बेटे ने पिता की कटारी से मारकर हत्या कर थाने में सरेंडर कर दिया. मृतक का नाम भूतनाथ घोराई (55) था. पुलिस ने आरोपी बेटे विनय घोराई को गिरफ्तार कर लिया है . उसे अदालत में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे जेल हिरासत में भेज दिया. जानकारी के अनुसार, रविवार रात को दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गयी. इसके बाद तैश में आकर बेटे ने कटारी से पिता पर हमला कर दिया. मौके पर ही पिता की मौत हो गयी. इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया.

5:37 PM. 12 Sept 23 5:37 PM. 12 Sept

दस्तावेज लेकर ईडी दफ्तर पहुंचीं नुसरत

 फ्लैट धोखाधाड़ी मामले में ईडी ने आज नुसरत जहां को समन भेजा है. कथित तौर पर 2014-15 में सेवन सेंसेज इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी ने राजारहाट में जमीन खरीदने और फ्लैट बनाने के लिए 429 लोगों से 5 लाख 55 हजार रुपये एडवांस लिया गया था. इस मामले में ईडी नुसरत जहां से पूछताछ करना चाहती है.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >