West Bengal Breaking News : अवैध निर्माण के मुद्दे पर हाइकोर्ट ने नगर निगम पर एक लाख का जुर्माना लगाया

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
12:08 AM. 13 Dec 23 6:38 PM. 12 Dec

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत ,लटकता हुआ शव बरामद 

खड़गपुर नगर थाना अंतर्गत कुमारपाड़ा इलाके में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक की मौत हो गयी.पुलिस ने उसका शव उसके कमरे से फंदे से लटकते हुये अवस्था में बरामद किया.स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम दीपक निशाद (36)है.परिजनों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते हुये देखा.घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा.समाचार लिखे जाने तक मौत का कारण मालूम ना हो सका.पुलिस घटना की जांच कर रही है.

10:15 PM. 12 Dec 23 4:45 PM. 12 Dec

बीरभूम जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा अवैध गायों की तस्करी

पश्चिम बंगाल के बीरभूमजिले के रामपुरहाट महकमा क्षेत्र के नलहाटी समेत तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाकर करीब 400 गायों को बरामद किया है. एक ही रात में इस अभियान के बाद अवैध रूप से गौ तस्करी मामले में जुड़े तस्करों और कारोबारियों के बीच खलबली मच गयी है. नलहाटी थाने की पुलिस ने वैधरा सालबान इलाके में विशेष अभियान चलाकर करीब 201 गायों को जब्त किया. हालांकि इस अभियान के दौरान गायों को लेकर जा रहे तस्कर भाग गये. पुलिस ने बताया कि सभी गायें झारखंड के रास्ते बीरभूम से होकर बांग्लादेश जाती हैं.

10:15 PM. 12 Dec 23 4:45 PM. 12 Dec

ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, हम राजनीति पर कम विकास पर ज्यादा करते है विश्वास

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बागडोगरा हवाईअड्डे पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार और तृणमूल उत्तर बंगाल के विकास में बाधा बन रही है. शुभेंदु अधिकारी के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए कंचनजंघा स्टेडियम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Chief Minister Mamata Banerjee) ने कहा, ‘हम राजनीति कम विकास पर विश्वास ज्यादा करते है . लेकिन इसके बावजूद कई लोग हमारे खिलाफ बयानबाजी करने में व्यस्त दिख रहे है. ममता बनर्जी ने सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधा.

10:15 PM. 12 Dec 23 4:45 PM. 12 Dec

अवैध निर्माण के मुद्दे पर हाइकोर्ट ने नगर निगम पर एक लाख का जुर्माना लगाया

कोलकाता के विभिन्न क्षेत्रों में जलाशयों को भर कर अवैध निर्माण के मुद्दे पर हाइकोर्ट ने कोलकाता नगर निगम पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आरोप है कि महानगर में जलाशयों को भरकर अवैध निर्माण किया जा रहा है. इसे लेकर दायर मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने निगम से जवाब मांगा था.

10:15 PM. 12 Dec 23 4:45 PM. 12 Dec

दिलीप घोष ने सीएम के उत्तर बंगाल दौरे पर किया कटाक्ष

मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष ने सोमवार को खड़गपुर से कोलकाता रवाना होने से पहले खड़गपुर के रेलवे गार्डन इलाके में मौजूद एपी बंगला में बागवानी का जायजा लेते समय सीएम ममता बनर्जी के उत्तर बंगाल दौरे पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बंगाल में चोरी छिनताइ डकैती, मर्डर, घोटाला और पार्टी में अंदरुनी गुटबाजी हो रही है, इसे लेकर मुख्यमंत्री कोलकाता में नहीं रह पा रही हैं, इसलिए वह कभी उत्तर बंगाल के सफर पर जाती हैं, तो कभी दिल्ली जाने की इच्छा जताती हैं. जनता के पैसों का हिसाब तक नहीं दे पा रही हैं, इसलिए केवल नाम के लिए दिल्ली जाकर केंद्र सरकार पर बेवजह आरोप लगाकर बंगाल की भोलीभाली जनता को बेवकूफ बना रही हैं.

10:15 PM. 12 Dec 23 4:45 PM. 12 Dec

रक्सौल एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन

पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में चल रहे नन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है. आठ दिसंबर से शुरू एनआइ कार्य 15 दिसंबर तक चलेगा. मिली जानकारी के अनुसार 13021 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, 12 से 14 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल रवाना होगी. इसी तरह से 12 दिसंबर को रक्सौल स्टेशन से रवाना होने वाली 13022 रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस, रक्सौल-सगौली-बापूधाम मोतिहारी-मुजफ्फरपुर के बजाय परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.

मुख्य बातें

West Bengal Breaking News Updates : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >