Weather Today: आ गयी मौसम विभाग की चेतावनी, रांची, खूंटी, सिमडेगा और गुमला में 2-3 घंटे में शुरू होगी बारिश

Jharkhand Weather Warning : रांची : झारखंड (Jharkhand) के कई जिलों के लिए मौसम विभाग (Weather Department) ने तात्कालिक चेतावनी (Nowcast Weather Warning) जारी कर दी है. इसमें कहा गया है कि रांची (Ranchi), खूंटी (Khunti), सिमडेगा (Simdega) और गुमला (Gumla) जिला में 2-3 घंटे में मौसम बदलने वाला है.

Jharkhand Weather Warning : रांची : झारखंड (Jharkhand) के कई जिलों के लिए मौसम विभाग (Weather Department) ने तात्कालिक चेतावनी (Nowcast Weather Warning) जारी कर दी है. इसमें कहा गया है कि रांची (Ranchi), खूंटी (Khunti), सिमडेगा (Simdega) और गुमला (Gumla) जिला में 2-3 घंटे में मौसम बदलने वाला है.

Also Read: आंधी-तूफान और बारिश के बाद गढ़वा में 12 घंटे से ब्लैक आउट

मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी. इसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रित घंटे रहेगी. इतना ही नहीं, मेघ गर्जन के साथ बारिश भी हो सकती है. एक घंटे के भीतर जारी दो बुलेटिन में कहा गया है कि कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 मई के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

Also Read: मौसम ने बदला मिजाज, आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि से 5 फीसदी फसल छतिग्रस्त

मंगलवार (5 मई, 2020) को राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ अच्छी-खासी बारिश हुई थी. गढ़वा जिला के कई प्रखंडों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई थी. आंधी-तूफान के कारण कई जगहों पर पेड़ उखड़कर और टूटकर सड़कों पर गिर गये. विशाल आम का एक पेड़ एक व्यक्ति के घर पर गिर गया. हालांकि, घर के लोग इसमें बाल-बाल बच गये.

कई जगहों पर लोगों के मकान के छप्पर उड़ गये. जिला मुख्यालय गढ़वा में तो बिजली व्यवस्था ही चरमरा गयी. लगातार 12 घंटे से अधिक समय तक गढ़वा में ब्लैकआउट रहा.

Also Read: आंधी-तूफान से महुआटांड़ क्षेत्र में ब्लैक ऑउट, बारीडारी में गिरे दर्जनों बिजली के खंभे और उखड़े पेड़

विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. सबसे अधिक 15.08 सेंटीमीटर वर्षा राजमहल (साहेबगंज जिला) में हुई.

इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड जमशेदपुर में दर्ज किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान रांची में दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >