गर्मी के दस्तक देते ही लोहरदगा में गहराने लगा जलसंकट, पेयजल के लिए दर-दर भटक रहे हैं ग्रामीण

सुबह होते ही ग्रामीण पानी की जुगाड़ लग जाते हैं. उन्हें एक किलोमीटर दूर स्थित चुआं से पानी लाना पड़ता है. महुआ टोली में 14वें वित्त आयोग से नाली निर्माण किया जा रहा हैं

बगड़ू पंचायत के महुआ टोली गांव में 30 घरों के लोगों के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. गांव के लोगों के लिए पेयजल का एकमात्र सहारा मुख्यमंत्री जल नल योजना के तहत लगी जलमीनार थी, जो पिछले तीन महीने से अधिक समय से खराब पड़ी हुई है. गांव का एकमात्र चापानल भी वर्षों से खराब पड़ा है. महुआ टोली में एक कुआं भी है, जो वर्तमान में सूखने की कगार पर पहुंच गया है.

सुबह होते ही ग्रामीण पानी की जुगाड़ लग जाते हैं. उन्हें एक किलोमीटर दूर स्थित चुआं से पानी लाना पड़ता है. महुआ टोली में 14वें वित्त आयोग से नाली निर्माण किया जा रहा हैं, जिसके पटवन के लिए दो से तीन किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्रा निभा कुमारी ने बताया कि पानी के लिए काफी परेशानी होती है.

गांव में पानी की काफी समस्या है. सारा काम छोड़ कर प्रतिदिन सबसे पहले पानी का जुगाड़ करना पड़ता है. ग्रामीण राजेंद्र उरांव, सोमरा उरांव, विकास टोप्पो, अनिता उरांव व बिहारी उरांव ने बताया कि गांव में पानी की काफी समस्या है. उन्होंने संबंधित विभाग से खराब पड़ी जलमीनार व चापानल को दुरुस्त कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >