वामिका को लेकर ट्रेकिंग पर निकले विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, यूजर्स बोले- अब तो चेहरा दिखा दो…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन-दिनों ऋषिकेश में हैं. वहां दोनों को एक आश्रम के बाहर स्पॉट किया गया था. अब अनुष्का ने कुछ तसवीरें शेयर की है, जिसमें विराट बेटी वामिका को कंधे पर उठाकर ट्रेक करते दिखाई दे रहे हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) इन-दिनों अपनी बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश में क्वॉलिटी टाइम स्पेंट कर रहे हैं. दोनों को बीते दिनों एक आश्रम में स्पॉट किया गया था. हालांकि अब कपल ट्रेकिंग पर निकल गए हैं. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर-पति विराट और बेटी वामिका की लेटेस्ट आउटिंग की तस्वीरें शेयर की. इसमे विराट एक पहाड़ पर चढ़ रहे थे और उन्होंने अपनी बेटी को एक बेबी कैरियर में अपने कंधों पर बैठाया हुआ था. विराट और वामिका की एक और फोटो है, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है. दोनों इसमें काफी क्यूट भी लग रहे हैं. तसवीर में एक छोटी सी नदी देखी जा रही है, जिसमें विराट वामिका को गोद में उठाकर पानी पिला रहे हैं.

अनुष्का ने शेयर किया फोटो

अनुष्का शर्मा ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन लिखा, “पहाड़ों में एक पहाड़ है और टॉप पर कोई नहीं है.” विराट ने कमेंट सेक्शन में दिल इमोजी शेयर किया. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने पहाड़ के घरों, जानवरों और फूलों की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की. पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ”विराट-अनुष्का जी अब तो प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बेटी का चेहरा दिखा दिया है…आप कब दिखाएंगी”. दूसरे यूजर ने लिखा, ”आप लोग कमाल के हैं, अपने बच्चों को असली और खूबसूरत भारत दिखाना सबसे अच्छी बात है.” अभिनेत्री निम्रत कौर ने भी कमेंट सेक्शन में दिल के इमोजीस भेजे. कई अन्य लोगों ने प्रकृति-प्रेमी होने और ‘अतुल्य भारत’ की खूबसूरत तस्वीरें खींचने के लिए अनुष्का और विराट की तारीफ की.

वृंदावन भी गए थे अनुष्का-विराट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले विराट और अनुष्का ऋषिकेश छुट्टियां मनाने गए. इससे पहले, स्वामी दयानंद गिरि के आश्रम में आशीर्वाद मांगते हुए विराट और अनुष्का की तस्वीरें ऑनलाइन साझा की गई थी. कपल ने ऋषिकेश में 100 संतों के लिए एक धार्मिक भोज ‘भंडारा’ का भी आयोजन किया था. जहां विराट ने ग्रे पैंट और स्वेटर पहना था, वहीं अनुष्का ने शॉल के साथ सफेद सूट पहना था. बता दें कि विराट और अनुष्का की ऋषिकेश से पहले वृंदावन के एक आश्रम में पहुंचे थे.

Also Read: Entertainment Budget 2023 LIVE: इस बजट से बॉलीवुड को कई उम्मीदें, क्या घटेंगे सिनेमा टिकटों के दाम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >