12th Fail की सफलता पर विक्रांत मैसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए एक रिस्टार्ट का…

1 / 1
12th Fail की सफलता पर विक्रांत मैसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए एक रिस्टार्ट का…
फुल स्क्रीन में देखें

12th Fail की सफलता पर विक्रांत मैसी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे लिए एक रिस्टार्ट का…

विक्रांत मैसी ने सीरियल ‘धर्मवीर’ और ‘बालिका वधू’ जैसे शोज से अपने करियर की शुरूआत की. आज वो फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है. पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 12वीं फेल सुपरहिट रही. ओटीटी पर भी मूवी ने धमाल मचा दिया. अब फिल्म की सफलता पर विक्रांत ने बात की.

विक्रांत मैसी की 12वीं फेल ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया. जबकि ओटीटी पर भी मूवी ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसने ये मूवी देखी, उसने दिल खोलकर इसकी तारीफ की.

12वीं फेल‘ की सफलता के साथ विक्रांत मैसी ने एक बार फिर से सबके दिलों पर कब्जा कर लिया. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 100 दिन पूरे हो गए.

इसका जश्न मनाने के लिए निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और फिल्म के कलाकार और क्रू शामिल हुए. इस दौरान विक्रांत मैसी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “मैं वास्तव में मानता हूं कि ’12वीं फेल’ मेरे करियर में एक रिस्टार्ट करने वाला क्षण था.

विक्रांत ने कहा, मुझे यह स्वीकार करना होगा कि जब विधु विनोद चोपड़ा सर ने मुझसे मनोज की भूमिका के लिए संपर्क किया, तो उन्होंने कहा, ‘तुझे कोई नहीं जानता… बहुत सारे लोग तुझे नहीं जानता इसके बकवास तू काम कर रहा है इतने सालों से.’

Also Read: 12th Fail: विक्रांत मैसी की ’12वीं फेल’ की IMDb रेटिंग जान चौंक जाएंगे आप, OTT पर 3 दिन में बनाया रिकॉर्ड!

विक्रांत ने कहा, तो, हां, इतने महान निर्देशक के साथ काम करना मेरे लिए एक रिस्टार्ट का क्षण था और वह भी एक महत्वपूर्ण कहानी पर. मुझे वापस जाना पड़ा और बहुत सी चीजें सीखनी पड़ीं.

एक्टर ने कहा, ’12वीं फेल’ पर काम करके मैंने बहुत कुछ सीखा. ’12वीं फेल’ के सेट पर मैं सर के साथ 2.5 साल तक था. उन्होंने मुझे बहुत कुछ सिखाया. हर दिन जब आप जागते हैं, तो रिस्टार्ट का क्षण आता है.”

वहीं, विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि जब वह फिल्म बना रहे थे, तब उनकी वाइफ और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा सहित सभी ने उन्हें इसे ओटीटी पर रिलीज करने के लिए कहा था. अपनी वाइफ के रिएक्शन को याद करते हुए फिल्म निर्माता ने कहा, ‘कोई भी आपकी और विक्रांत की फिल्म को सिनेमाघरों में देखने नहीं जाएगा.

फिल्म की कहानी है, जो मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है, जिसने भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी बनने के लिए अत्यधिक गरीबी को पार कर लिया था. इसमें मनोज कुमार के संघर्ष की कहानी दिखाई गई है.

अगर आपने अबतक विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल नहीं देखी है तो इसे आप डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इसे आप घर बैठे एजॉय कर सकते है.

12वीं फेल की सफलता के बाद विक्रांत को डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का एक प्रोजेक्ट मिल गया. इसमें एक्टर मुख्य भूमिका में हैं. यह शो आमिर सत्यवीर सिंह द्वारा निर्देशित है.

Also Read: 12th Fail की सफलता के बाद विक्रांत मैसी की चमकी किस्मत, हाथ लगी इस सुपरहिट डायरेक्टर की बड़ी वेब सीरीज, जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >