शिवपुर विधानसभा
बीजेपी सरकार मैं मंत्री रहे अनिल राजभर मैदान में है और सुभासपा के राष्टीय अध्यक्ष ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर मैदान में है. शिवपुर विधानसभा सीट का परिणाम पूर्वांचल में राजभर नेताओ की पैठ का आकलन कराएगी. कांग्रेस ने शिवपुर विधानसभा से गिरीश पांडेय और बसपा ने रवि मौर्या को मैदान में उतारा है.
सेवापुरी विधानसभा
सेवापुरी विधानसभा में बीजेपी ने नया प्रयोग करते हुए 2017 में अपना दल (एस) से जीत कर आए नील रतन पटेल को बीजेपी ने टिकट दिया है. समाजवादी पार्टी ने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने अंजू सिंह को और बसपा ने अरविंद त्रिपाठी को मैदान में उतारा है.
अजगरा विधानसभा
2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी और सुभासपा के गठबंधन प्रत्याशी केलास नाथ सोनकर ने जीत हासिल की थी , सुभासपा और सपा का इस बार गठबंधन है और सुभासपा ने सपा गठबंधन ने नए चेहरे सुनील राजभर को मैदान में उतारा है. इस बार बीजेपी ने टी राम को टिकट दिया है. बसपा ने इस बार रघुनाथ चौधरी को टिकट दिया है.