Bihar News: सेविका की जगह पति जमाते थे पद का धौंस, SDO साहेब ने जड़ दिये ताबड़तोड़ थप्पड़ , वीडियो वायरल

बिहार के वैशाली में एसडीओ ने सेविका के पति को ताबड़तोड़ थप्पड़ जम दिया. पत्नी के पद पर खुद धौंस जमाना सेविका पति को भारी पड़ गया. वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

एसडीओ ने जड़ा थप्पड़

महनार के एसडीओ अचानक देशरी प्रखंड कार्यालय पहुंचे और निरीक्षण करने लगे. इस दौरान उन्होंने कई कार्यों में लापरवाही देखी और कर्मियों की क्लास लगाने लगे. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अचानक एसडीओ ने एक व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस व्यक्ति को थप्पड़ जड़ा गया वो सेविका का पति बताया जा रहा है.

प्रमुख ने की थी शिकायत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देशरी प्रमुख निशु कुमारी ने एसडीओ से इस बात की शिकायत की थी कि यहां सेविका प्रमुख अपनी दबंगई करता है और काम में बाधा डालता है. वहीं जब एसडीओ निरीक्षण पर पहुंचे तो सेविका प्रमुख भी मौके पर ही मिल गये. जिसके बाद एसडीओ ने आपा खो दिया. वहीं एसडीओ ने एसडीपीओ को सख्त हिदायत दी कि किसी कीमत पर बाहरी व्यक्ति यहां धौंस ना जमाए.

Also Read: लालू यादव के ठिकानों पर CBI की छापेमारी को लेकर सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया, जानिये मुख्यमंत्री ने क्या कहा
प्रमुख पर भी लगे इल्जाम

एसडीपीओ ने उस दौरान एसडीओ से ये शिकायत कर दी कि प्रमुख के पति भी यहां अपना धौंस जमाते हैं. प्रमुख की जगह वो खुद आकर कामकाज देखने लग जाते हैं. एसडीओ ने थप्पड़ मारने के बाद सेविका पति पर केस दर्ज करने का भी निर्देश दे दिया.

वीडियो वायरल

एसडीओ के द्वारा थप्पड़ मारने का यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. कोई अधिकारी को सही बताते दिखे तो किसी ने इस तरह थप्पड़ जड़ने को गलत बताया. वहीं एक चर्चा यह भी जोरों पर रही कि महिलाओं के बदले उनके पद का दुरुपयोग करने वाले और धौंस जमाने वाले पुरुषों के साथ क्या ही किया जाए.

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >