UPSSSC PET Result 2023: जल्द जारी होने वाला है यूपी पीईटी एग्जाम का रिजल्ट, यहां जानें कट ऑफ

UPSSSC PET Result 2023: जल्द ही यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2023 जारी होने वाला है. अनंतिम उत्तर कुंजी 6 नवंबर, 2023 को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की विंडो 15 नवंबर, 2023 तक सक्रिय थी.

UPSSSC PET Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही यूपीएसएसएससी पीईटी परिणाम 2023 जारी करेगा. जारी होने पर, उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं. यूपीएसएसएससी पीईटी 28 और 29 अक्टूबर, 2023 को आयोजित किया गया था. अनंतिम उत्तर कुंजी 6 नवंबर, 2023 को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की विंडो 15 नवंबर, 2023 तक सक्रिय थी.

Also Read: Sub Inspector Salary: पुलिस सब इंस्पेक्टर की कितनी होती है सैलरी? यहां देखें पूरी डिटेल्स

UPSSSC PET Result 2023: ऐसे देखें रिजल्ट

आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.

फिर यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें.

अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा.

यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें.

अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSSSC PET Result 2023: फाइनल आंसर की भी हो सकती है जारी

यूपी पीईटी के लिए आंसर की 6 नवंबर 2023 को जारी की गयी थी जिस पर 15 नवंबर 2023 तक ऑब्जेक्शन रेज किये जा सकते थे. उम्मीदवार द्वारा तय तिथियों में आंसर की पर दर्ज की गयी आपत्तियों का निराकरण विशेषज्ञों द्वारा होगा. अब उम्मीदवार है की रिजल्ट के साथ ही उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी. अभ्यर्थी ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी, उस पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज नहीं की जा सकेगी.

Also Read: DSSSB Recruitment 2024: टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए हो रही है बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

UPSSSC PET Result 2023: जानें कितना हो सकता है कट ऑफ

यूपी पीईटी की संभावित कट ऑफ की बात करें तो जनरल वर्ग का कट ऑफ 71 से 76 के बीच रहने की संभावना है. वहीं, ईडब्ल्यूएस का कट ऑफ 68 से 73, ओबीसी का 66 से 71 और एससी/एसटी का 63 से 68 के बीच हो सकता है.

UPSSSC PET Result 2023: विभिन्न पदों पर होगी नियुक्ति

यूपीएसएसएससी पीईटी के जरिए उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 8 हजार पदों पर भर्ती की जानी है. वहीं इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >