UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में आज जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने अलर्ट किया जारी, जानें अपने शहर का मौसम

UP Weather Today: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 8 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. पूर्वी यूपी में कई जगह गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. यहां एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है.

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून के मेहरबान होने से बारिश का मौसम की स्थिति बनी हुई है. प्रदेश में अधिकांश हिस्सों में बादल जमकर बरस रहे हैं. मानसून की इस बारिश ने लोगों को जहां उमस और गर्मी से राहत दिलाने का काम किया है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. प्रदेश में इस सप्ताह फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. इस दौरान कहीं बहुत तेज बारिश देखने तो कहीं हल्की बारिश के आसार हैं. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक 8 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. पूर्वी यूपी में इस दौरान अनेक स्थान पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस अवधि में पूर्वी यूपी में एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. पश्चिमी यूपी में एक दो स्थान पर तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी व आसपास इलाकों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >