Amit Shah : लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर 28 जनवरी काे बंगाल आ रहे हैं अमित शाह

अमित शाह 2024 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को खास संदेश दे सकते हैं.लोकसभा चुनाव की तैयारी का रोडमैप तय कर सकते हैं. इसके बाद वह होटल में प्रदेश नेताओं के साथ बैठक करेंगे और उसी रात वह दिल्ली वापस चले जायेंगे.

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी में जोश भरने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) एक बार फिर बंगाल दौरे पर आ रहे हैं. केंद्रीय गृह मंत्री इस महीने के अंत में कई कार्यक्रमों के साथ फिर से बंगाल आ रहे हैं. मालूम हो कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 जनवरी की रात दमदम एयरपोर्ट पर उतरेंगे. अगले दिन यानी 29 जनवरी को वह मेचेदा की बैठक में शामिल होंगे. कोलकाता लौटने के बाद दोपहर में साइंस सिटी में उनकी पार्टी की बैठक है. 2024 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए शाह कार्यकर्ताओं को खास संदेश दे सकते हैं.लोकसभा चुनाव की लड़ाई का रोडमैप तय कर सकते हैं. इसके बाद वह होटल में प्रदेश नेताओं के साथ बैठक करेंगे और उसी रात वह दिल्ली वापस चले जायेंगे.

लोकसभा चुनाव की लड़ाई का रोडमैप होगा तैयार

बंगाल में बीजेपी के अंदर नया-पुराना विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है. अमित शाह पहले ही राज्य के नेताओं की नाकामी और कार्यों पर नाराजगी जता चुके हैं. वह डैमेज कंट्रोल करने के लिए 26 दिसंबर को बंगाल आये थे. नाराज शाह ने कोलकाता में दो संगठनात्मक बैठकें कर बंगाल के भाजपा नेताओं को कड़ा संदेश दिया था. इस बार भी एक दिवसीय दौरे में उनके कई कार्यक्रम हैं.

Also Read: West Bengal: बंगाल में अमित शाह के 35 सीटों के टारगेट को पूरा करने के लिये मैदान में उतरेगी भाजपा की ‘टीम 15’
अमित शाह ने आगामी लोकसभा में 35 सीटों पर जीत का किया आह्वान

विधानसभा चुनावों के बाद एक के बाद एक चुनाव और उपचुनावों में भाजपा की बंगाल में हार हुई है. हालांकि, पार्टी को मजबूत बनाए रखने के लिए अमित शाह ने आगामी लोकसभा में 35 सीटों पर जीत का आह्वान किया है. इसी उद्देश्य से प्रदेश नेता को काम करने का निर्देश दिया गया है. राजनीतिक गलियारों में इस बात पर नजर है कि शाह ने अपने बंगाल दौरे के दौरान क्या संदेश देंगे

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने भाजपा पर कसा तंज, बंगाल में रोजगार के अवसर बंद होने के लिये राम-बाम जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >