Salman Khan के 150 एकड़ में फैले फार्महाउस में 2 लोगों ने की घुसने की कोशिश, जानें पूरा मामला

सलमान खान अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते है. सलमान इन दिनों रियलिटी शो बिग बॉस 17 को होस्ट कर रहे हैं. इस बीच एक्टर के फैंस के लिए बुरी खबर है. उनके पनवेल वाले फार्म हाउस में 2 लोगों ने चोरी-छिपे घुसने की कोशिश की है. चलिए आपको पूरे मामले के बारे में बताते है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा में चूक हो गई. सलमान के पनवेल फार्महाउस में घुसने की कोशिश करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इस बारे में जानकारी फार्महाउस के मैनेजर शशिकांत ओमप्रकाश भार्गव ने पुलिस को दी.

शशिकांत ओमप्रकाश भार्गव ने पुलिसा को बताया कि ये घटना गुरुवार को हुई. इस बारे में उन्होंने कहा कि लगभग शाम 4 बजे दो लोग झाड़ियों और दीवार को कूदकर परिसर में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे.

हालांकि पहले उन्होंने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के महेश कुमार रामनिवास और विनोद कुमार राधेशाम के रूप में दिया. हालांकि बाद में फार्महाउस के मैनेजर ने पुलिस को इस बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए ले गई.

पुलिस ने खुलासा किया कि आधार कार्ड में दोनों का अलग-अलग नाम और पता है. दोनों ने पुलिस को बताया कि उनका नाम अजेश कुमार ओमप्रकाश गिला और गुरुसेवक सिंह तेज सिख है. दोनों पंजाब से है.

पुलिस ने उनपर धारा 420 (धोखाधड़ी), 448 (घर में अतिक्रमण), 465 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी) और 471 (जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

बता दें कि सलमान खान का पनवेल वाला फार्म हाउस का नाम अभिनेता की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा के नाम पर अर्पिता फार्म्स रखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये फार्महाउस 150 एकड़ में फैला हुआ है.

वहीं, सलमान खान काफी समय से बिश्नोई गैंग के निशाने पर है. अक्सर एक्टर को उसकी तरफ से जान मारने की धमकी मिलती रहती है. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी.

इन दिनों सलमान खान बिग बॉस 17 को होस्ट कर रहे हैं. शो का बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले रविवार, 28 जनवरी को होने वाला है. उन्होंने प्रतियोगियों के साथ बातचीत के दौरान इसकी घोषणा की है.

सलमान खान, करण जौहर के साथ फिल्म ‘द बुल’ में काम करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द बुल’ का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे. सलमान इसमें एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे.

आखिरी बार सलमान खान फिल्म टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे. फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. आप इसे अमेजान प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read: Tiger 3 OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3, यहां जानें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >